{"_id":"5db9a16e8ebc3e93ae3f4f2a","slug":"uttarakhand-jilla-panchayat-election-2019-bjp-change-champawat-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड जिला पंचायत चुनाव: प्रीति नहीं, अब ज्योति लड़ेंगी चंपावत में अध्यक्ष पद पर चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड जिला पंचायत चुनाव: प्रीति नहीं, अब ज्योति लड़ेंगी चंपावत में अध्यक्ष पद पर चुनाव
Thu, 31 Oct 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 31 Oct 2019 08:47 AM IST
सार
- विधायक फर्त्याल के एतराज के बाद भाजपा ने प्रत्याशी बदला
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर घोषित अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब इस सीट पर जिला पंचायत सदस्य ज्योति राय चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने प्रीति पाठक को प्रत्याशी घोषित किया था।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल के एतराज के चलते पार्टी को प्रत्याशी बदलना पड़ा। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने ज्योति राय को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की है। भंडारी के मुताबिक, पंचायत चुनाव संचालन समिति की रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
संगठन से जुड़े सूत्रों की मानें तो पार्टी ने प्रीति पाठक को जब जिपं अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया था, विधायक फर्त्याल इसके विरोध में आ गए थे। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का भी उन्हें समर्थन प्राप्त था। ये विवाद जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंचा तो उन्होंने फर्त्याल से बात की और प्रत्याशी पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशी चयन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट ज्योति राय के पक्ष में थी। जबकि पार्टी ने प्रीति पाठक को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद फर्त्याल ने इस पर एतराज जताते हुए संगठन और सरकार को अपने विरोध से अवगत कराया। उनकी बात सुनी गई और पार्टी नेतृत्व को प्रत्याशी बदलना पड़ा।
ब्लाक प्रमुख के तीन और प्रत्याशी घोषित
भाजपा ने गढ़वाल मंडल के तीन और ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। खीर्सू ब्लाक से पार्टी ने लक्ष्मी देवी का उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीरोंखाल से राजेश कंडारी चुनाव लड़ेंगे।
पोखरी में ब्लाक प्रमुख पद के लिए पार्टी ने राधा रानी रावत को प्रत्याशी बनाया है। इस तरह पार्टी 89 में से 64 ब्लाक प्रमुख पदों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। शेष 25 उम्मीदवारों की घोषणा एक दो दिन में होने की संभावना है।