फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand jauljibi munsyari road blocked due to landslide

उत्तराखंडः जौलजीबी-मुनस्यारी रोड पर हुआ भारी भूस्खलन, पिथौरागढ़ में पांच सड़कें बंद

Mon, 29 Jul 2019 03:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 29 Jul 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand jauljibi munsyari road blocked due to landslide
मार्ग खोलने में जुटे कर्मी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जिले में जौलीजीबी-मुनस्यार रोड पर भारी भूस्खलन होने से यहां मार्ग बंद हो गया है। वहीं जिले में पांच सड़कें बंद हैं। जिन्हें खोलने की कोशिश की जा रही है। यहां तवाघाट नारायण आश्रम मोटर मार्ग बंद है। बांसबगड़ धामीगांव में भी सड़क 02, 03, 07 और 08 किमी. पर बंद है। पौड़ी गटकोना मार्ग भी 02, 03 और 04 किमी. पर बंद है। शाम छह बजे तक इन मार्गों के खुलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


बिरही में बीस मीटर तक धंसा बदरीनाथ हाईवे
पीपलकोटी के बिरही में शनिवार को बदरीनाथ हाईवे का सात मीटर हिस्सा अलकनंदा में समा गया था अब रविवार को हाईवे बीस मीटर और धंस गया। यहां आवाजाही में लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। बिरही में सड़क के नीचे अलकनंदा होने के कारण वाहनों की आवाजाही रुक-रुककर करवाई जा रही है।
विज्ञापन


अब यहां नदी साइड अस्थायी पुश्ता निर्माण के लिए भी जगह नहीं बची है। बिरही में बड़े वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। ट्रक और बड़ी बसों की छत चट्टान को छू रही है। एनएचआईडीसीएल के जीएम आरसी मिश्रा ने बताया कि सड़क को वाहनों की आवाजाही लायक बना लिया गया है। यहां सड़क के चौड़ीकरण की योजना भी बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed