फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand ITI students will now get eight thousand rupees along with training

Uttarakhand: अच्छी खबर...ITI छात्र-छात्राओं को अब प्रशिक्षण के साथ मिलेंगे आठ हजार रुपये

Wed, 23 Jul 2025 05:00 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

प्रदेश के 80 में से 32 आईटीआई में इस साल से दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand ITI students will now get eight thousand rupees along with training
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को इस साल से प्रशिक्षण के साथ अब हर महीने आठ हजार रुपये भी मिलेंगे। विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक इसके लिए चार बड़ी कंपनियों के साथ करार हुआ है।

विज्ञापन


विभागीय मंत्री के मुताबिक प्रदेश के 80 में से 32 आईटीआई में इस साल से दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली की नई व्यवस्था शुरू होने जा रही है। इसके तहत सरकार ने चार बड़ी कंपनियों, बजाज ऑटो लिमिटेड, टाटा मोटर्स, हीरो मोटो कार्प और हिमालयन पावर मशीन मेनुफेक्चरिंग के साथ करार किया है। योजना के तहत छात्र-छात्राओं का आधा प्रशिक्षण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में होगा। जिसमें यह कंपनियां प्रशिक्षण संस्थान में आकर छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देगी। जबकि आधा प्रशिक्षण इन कंपनियों में दिया जाएगा।
विज्ञापन


कंपनियों में प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को कम से कम आठ हजार रुपये दिए जाएंगे। हालांकि कुछ कंपनियों ने तय किया है कि छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के दौरान इससे अधिक धनराशि दी जाएगी। इससे युवा तकनीकी रूप से सक्षम होने के साथ ही आत्मनिर्भर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी के निर्देश: चारों धामों के लिए नियमित चार्टर्ड हवाई सेवा शुरू होगी, इन जगहों के लिए भी खास तैयारी

इसका प्रशिक्षण मिलेगा
आईटीआई में दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली में वेल्डर, फिटर, मैकेनिक, ऑटो बॉडी पेंटिंग, टर्नर आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए हर आईटीआई में 20 से लेकर 24 छात्र संख्या तय की गई है।

आईटीआई छात्र-छात्राओं को मिलेगा ड्रेस का पैसा
प्रदेश के आईटीआई छात्र-छात्राओं को इस साल से सरकारी स्कूलों की तर्ज पर ड्रेस के लिए पैसा मिलेगा। विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक पिछले साल छात्रों को मुफ्त ड्रेस की मंजूरी दी गई थी, लेकिन तब छात्रों को मुफ्त ड्रेस या इसके लिए पैसा नहीं मिल पाया था। इस साल से डीबीटी के माध्यम से पहली बार छात्रों को ड्रेस के लिए धनराशि दी जाएगी। सरकारी स्कूलों के छात्रों को ड्रेस के लिए जितनी धनराशि दी जाती हैं। आईटीआई के छात्रों को भी उतनी धनराशि मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed