Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand ips kewal khurana become Deputy Inspector General of Police

उत्तराखंड: वरिष्ठ IPS केवल खुराना बने DIG, आईजी डीपीसी के लिए अभी इंतजार

Fri, 22 Dec 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
 uttarakhand ips kewal khurana become Deputy Inspector General of Police

गृह विभाग की शुक्रवार को हुई डीपीसी में वरिष्ठ आईपीएस केवल खुराना के डीआईजी पद पर प्रोन्नति की मोहर लग गई है। तकनीकी कारणों के कारण तीन डीआईजी के आईजी पद पर प्रोन्नत होने की प्रक्रिया कई दिन के लिए टल गई है।

विज्ञापन


एक्स कैडर के तीन पद सृजित होने के बाद प्रमोशन प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। 13 साल की सेवा पूरी करने वाले छह आईपीएस को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। उधर सात पुलिस उपाधीक्षकों के एडिशनल एसपी बनने की प्रक्रिया अटक गई है।
विज्ञापन


 मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में वरिष्ठ आईपीएस केवल खुराना के पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर प्रोन्नति को हरी झंडी मिल गई है। 2004 बैंच के आईपीएस खुराना देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

 uttarakhand ips kewal khurana become Deputy Inspector General of Police

फिलहाल वह ट्रैफिक निदेशालय के यातायात निदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ आईपीएस हरिद्वार के एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसटीएफ  की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिधिम अग्रवाल, नीरु गर्ग, टिहरी की एसएसपी बिमला गुंज्याल, मुख्तार मोहसिन, निलेश आनंद भरणे और अजय जोशी को सेलेक्शन ग्रेड मिल गया। इनके अगले साल तक डीआईजी पद पर प्रोन्नति पाने की उम्मीद है।

सीबीसीआईडी के डीआईजी अनंत कुमार चौहान, कुमाऊं रेंज के डीआईजी पूर्ण सिंह रावत और पुलिस मुख्यालय पर तैनात डीआईजी मोहन सिंह बंग्याल का प्रमोशन आईजी पद पर प्रस्तावित था, मगर तकनीकी कारणों के कारण डीपीसी की प्रक्रिया को कई दिन के लिए टाल दिया गया है।

प्रोन्नति देने से पहले शासन से आईजी के एक्स कै डर के तीन पदों के लिए अनुमति मांगी गई है। 30 दिसंबर से पहले प्रमोशन को डीपीसी होने की उम्मीद है। सात पुलिस उपाधीक्षकों के अपर पुलिस अधीक्षक बनने का प्रस्ताव भी फिलहाल अटक गया है। डीपीसी में प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्द्धन, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed