{"_id":"69eb9a79f34323bdcf08f65b","slug":"uttarakhand-investigation-into-dual-pension-scam-in-social-welfare-department-concluded-report-to-be-submitt-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: समाज कल्याण विभाग में दोहरी पेंशन मामले की जांच पूरी, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट; की जाएगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: समाज कल्याण विभाग में दोहरी पेंशन मामले की जांच पूरी, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट; की जाएगी वसूली
Fri, 24 Apr 2026 10:06 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:06 PM IST
सार
शासन ने मामले की जांच समाज कल्याण निदेशक संदीप तिवारी को सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच पूरी हो चुकी है। यह रिपोर्ट 26 अप्रैल को शासन में सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
क्या है एनपीएस और ओपीएस?
- फोटो : istock
विस्तार
समाज कल्याण निदेशालय ने दोहरी पेंशन लेने के मामले की जांच पूरी कर ली है। यह रिपोर्ट शासन को आगामी सोमवार को सौंपी जा सकती है। कैग की परीक्षण रिपोर्ट में समाज कल्याण विभाग के 1377 लोगों के दोहरी पेंशन लेने के मामले का पता चला था। सत्यापन प्रक्रिया और नाम पोर्टल से हटने के बाद ऐसे लोगों की संख्या 977 की पुष्टि हुई थी। दोहरी पेंशन लेने वालों में यूपी समेत छह और राज्यों के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
शासन ने मामले की जांच समाज कल्याण निदेशक संदीप तिवारी को सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच पूरी हो चुकी है। यह रिपोर्ट 26 अप्रैल को शासन में सौंपी जा सकती है। साथ ही दोहरी पेंशन लेने वालों से वसूली भी हो सकती है।
विज्ञापन
Dehradun: रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित, शिक्षा मंत्री बोले-भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
369 ने ही शपथ पत्र दिया
समाज कल्याण विभाग ने प्राकृतिक न्याय के तहत दोहरी पेंशन लेने वालों को शपथपत्र के माध्यम से अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा था। इसकी अंतिम तिथि आठ अप्रैल थी। इसमें 369 ने शपथपत्र प्रस्तुत किया है।