फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Indian Forest Service 13 officers Transfer Today

उत्तराखंड: भारतीय वन सेवा के 13 अधिकारियों के तबादले, विनोद सिंघल बने वन विकास निगम के एमडी

Mon, 02 Nov 2020 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Nov 2020 11:34 PM IST
सार

  • पर्यावरण में रसाईली को जिम्मेदारी, जैव विविधता बोर्ड में पहुंचे आरएन झा

विज्ञापन
Uttarakhand: Indian Forest Service 13 officers   Transfer Today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड शासन ने भारतीय वन सेवा के 13 अधिकारियों केे तबादले की सूची भी सोमवार को जारी कर दी। इसी के साथ वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक की तैनाती का इंतजार भी खत्म हो गया। आईएफएस विनोद सिंघल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन


प्रमुख सचिव वन आनंद वर्द्धन के मुताबिक अभी तक प्रतीक्षारत विनोद सिंघल को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव की जिम्मेदारी भी दी गई है। जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव एसएस रसाईली को अपर प्रमुख वन संरक्षक पर्यावरण का जिम्मा सौंपा गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक आरएन झा को जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है। नीना ग्रेवाल को वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी के साथ ही जलागम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
विज्ञापन


इसी तरह प्रतीक्षारत निशांत वर्मा को वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई है, धीरज पांडे को भागीरथी वृत्त मुनिकीरेती में तैनाती दी गई है। डी थिरुज्ञान संबंदन को प्रतिनियुक्ति पर वन विकास निगम में भेजा गया है। अभी तक गढ़वाल वन प्रभाग में तैनात उप वन संरक्षक आकाश वर्मा को भी वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप वन संरक्षक नितीश मणि त्रिपाठी को चकराता वन प्रभाग, संदीप कुमार को तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी, दीप चंद पंत को उप वन संरक्षक वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी और केएस रावत को गढ़वाल वन प्रभाग में भेजा गया है। शासन के स्तर से हुए इन तबादलों में सबसे अधिक फायदा वन विकास निगम को ही होने की संभावना है। एक साथ कई अफसरों को निगम में शासन ने प्रतिनियुक्ति पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed