फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: India First Halala Case Surfaces in Roorkee FIR and Chargesheet Filed Under UCC

Uttarakhand: यूसीसी के तहत उत्तराखंड में हलाला का पहला मामला रुड़की में दर्ज, पति समेत नौ को बनाया आरोपी

Thu, 14 May 2026 04:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 14 May 2026 04:10 PM IST
सार

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लागू समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बाद हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र से हलाला का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Uttarakhand: India First Halala Case Surfaces in Roorkee FIR and Chargesheet Filed Under UCC
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद हरिद्वार जिले में हलाला से जुड़ा पहला बड़ा मामला दर्ज कर लिया गया है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में दर्ज तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट में पुलिस ने जांच के बाद पहली बार हलाला को भी अपराध मानते हुए अपनी चार्जशीट में शामिल किया है। इसे यूसीसी लागू होने के बाद राज्य ही नहीं, बल्कि देश के स्तर पर भी अहम कानूनी कार्रवाई माना जा रहा है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, एक विवाहिता ने भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना में 04 अप्रैल 2026 को अपने पति दानिश और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि शादी के बाद से लगातार उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। उसने पति पर तीन तलाक देने, दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया था कि पति द्वारा उसके साथ जबरन हलाला कराया गया। शिकायत के आधार पर बुग्गावाला थाना पुलिस ने पति दानिश, ससुर शहीद, जेठ मोहमद अरशद, देवर प्रवेज और जावेद, सास गुलशाना, ननद सलमा और ननदोई फैजान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: सिडकुल कार्यालय से 2004 भर्ती प्रक्रिया की फाइल गायब, तहरीर के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज
 

हालांकि उस समय पुलिस ने मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे तथ्य और साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर हलाला से जुड़े आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने अपनी चार्जशीट में हलाला को भी अपराध की श्रेणी में शामिल कर लिया। साथ ही पुलिस ने देहरादून निवासी रहमान का नाम भी प्रकाश में आने पर उसे भी प्राथमिकी में शामिल किया है।

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि यह मूल एफआईआर में यूसीसी के सेक्शन नहीं थे, विवेचना के बाद मामले में यूसीसी के अंतर्गत तीन तलाक और हलाला के प्रावधानों को शामिल करते हुए चार्जशीट फाइल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed