फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand IAS Radha Raturi becomes first woman Chief Secretary order issued

Uttarakhand: राधा रतूड़ी बनीं उत्तराखंड की 18वीं मुख्य सचिव, पहली बार महिला आईएएस को मिली जिम्मेदारी

Wed, 31 Jan 2024 05:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jan 2024 05:20 PM IST
सार

Uttarakhand News: आईएएस अधिकारी मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु का कार्यकाल आज समाप्त हो गया है। जिसके बाद राधा रतूड़ी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand IAS Radha Raturi becomes first woman Chief Secretary  order issued
उत्तराखंड की नई मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव बन गई हैं। बुधवार को उन्होंने विधिवत रूप से मुख्य सचिव पद की कमान संभाल ली। 1988 बैच की रतूड़ी को पूर्व मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर दोनों नौकरशाहों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


राधा रतूड़ी अपर मुख्य सचिव पद पर थीं। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भरोसेमंद अफसरों में मानी जाती हैं। बुधवार को सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने उन्हें मुख्य सचिव बनाए जाने का आदेश जारी किया। दिन भर उनके कार्यालय में कर्मचारी, अधिकारी, नौकरशाह, कर्मचारी नेता व जनप्रतिनिधि शुभकामनाएं देने पहुंचते रहे। शाम पांच बजे उन्होंने मुख्य सचिव कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने की रस्म पूरी की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, राधिका झा, डॉ.पंकज कुमार पांडेय, मुख्य सचिव के स्टॉफ अफसर अरविंद सिंह ह्यांकी, डॉ.पंकज पांडेय सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


रतूड़ी के पति अनिल कुमार रतूड़ी पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वे प्रदेश के पहले नौकरशाह दंपत्ति हैं, जिन्हें पुलिस और प्रशासन के सबसे बड़े ओहदे की कमान संभालने का अवसर मिला है। अपर मुख्य सचिव तक अपनी अभी तक की यात्रा में वह फतेहपुर (यूपी), टिहरी व देहरादून की जिलाधिकारी भी रह चुकी हैं। शासन में उन्होंने गृह, वित्त, कार्मिक, महिला सशक्तीकरण में बाल विकास सरीखे अहम विभाग देखे। अभी वह मुख्यमंत्री कार्यालय, गृह और एसएडी की जिम्मेदारी देख रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूसीसी पास कराना पहली प्राथमिकता

समान नागरिक संहिता को पास कराना हमारे सामने सबसे बड़ा मुद्दा है। यूसीसी की विशेषज्ञ समिति दो फरवरी को मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगा। उसका एक विधेयक बनेगा। यह विधेयक पांच फरवरी से आठ फरवरी तक बुलाए गए विधानसभा सत्र के दौरान पास कराना हमारे लिए सबसे अहम चुनौती होगी।


Lok Sabha Election 2024: इस लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं हरीश रावत, आखिरकार जता दी अपनी इच्छा

प्रदेश की 18वीं मुख्य सचिव बनीं राधा रतूड़ी

1 अजय विक्रम सिंह
2. मधुकर गुप्ता
3. डॉ. आरएस टोलिया
4. एम. रामचन्द्रन
5. एसके दास
6. इंदु कुमार पांडे
7. नृप सिंह नपलच्याल
8. सुभाष कुमार
9.आलोक कुमार जैन
10. सुभाष कुमार
11. एन. रवि शंकर
12. राकेश शर्म
13. शत्रुघ्न सिंह
14. एस रामास्वामी
15. उत्पल कुमार सिंह
16. ओम प्रकाश
17. डॉ. सुखवीर सिंह संधु
18. राधा रतूड़ी

राधा रतूड़ी को मिल सकता है सेवा विस्तार

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का दो माह का कार्यकाल शेष है। 31 मार्च को उनका सेवाकाल पूरा हो जाएगा। संभावना यही है कि उन्हें सेवा विस्तार दिया जा सकता है। इसकी एक प्रमुख वजह लोकसभा चुनाव माने जा रहे हैं।

जहां तक राज्य के अब तक अब तक रहे मुख्य सचिवों के कार्यकाल का सवाल है तो सबसे छोटा कार्यकाल पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा का रहा। वह 31 जुलाई 2015 से 16 नवंबर 2015 यानी पांच महीने में सेवानिवृत्त हो गए। प्रदेश के मुख्य सचिव के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल उत्पल कुमार सिंह का है। वह 25 अक्तूबर 2017 को मुख्य सचिव बने थे और 31 जुलाई 2020 तक रहे।

सुभाष कुमार को दो बार मुख्य सचिव बनने का श्रेय

प्रदेश की नौकरशाही में दो बार मुख्य सचिव बनने का रिकार्ड सुभाष कुमार के नाम है। वह पहली बार 13 सितंबर 2010 को मुख्य सचिव बने और एक मई 2012 तक रहे। इसके बाद वह तीन मई 2013 को दोबारा मुख्य सचिव बने और 21 अक्तूबर 2014 तक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed