फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: former cm harish Rawat wants ticket for son Anand from Haridwar Lok Sabha seat

Lok Sabha Election 2024: इस लोकसभा सीट से बेटे आनंद के लिए टिकट चाहते हैं हरीश रावत, आखिरकार जता दी अपनी इच्छा

Wed, 31 Jan 2024 06:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 31 Jan 2024 06:20 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: हल्द्वानी पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत से मीडिया की ओर से जब पूछा गया कि हरिद्वार लोकसभा सीट से किसे टिकट मिलना चाहिए। इस पर हरीश रावत ने कहा कि मैं अपनी पार्टी से कहूंगा मेरे बेटे को चुनाव लड़ाओ।

विज्ञापन
Uttarakhand News: former cm harish Rawat wants ticket for son Anand from Haridwar Lok Sabha seat
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत की। मीडिया ने हरीश रावत से हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट के बारे में सवाल किया। इस पर हरीश रावत ने कहा कि ये फैसला कांग्रेस पार्टी को करना है। कहां से किसे लड़ाना है ये मेरा अधिकार नहीं है, लेकिन इसके साथ ही हरीश रावत ने अपने बेटे को टिकट मिलने की इच्छा जता दी। 

विज्ञापन


हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी फैसला करेगा, वह उन्हें मंजूर है। लेकिन मेरा मन है और मैं पार्टी से भी कहूंगा कि मेरे बेटे को चुनाव लड़ाया जाए। हरीश रावत ने कहा कि उनका बेटा बहुत दिनों से समाज और राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कार्य करने वाले को सम्मान भी मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Shweta Mahara: मैं भू कानून के पक्ष में थी और रहूंगी...श्वेता मेहरा ने ऐसा क्या कह दिया कि देनी पड़ गई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं हरीश रावत के बेटे? 
पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे का नाम आनंद रावत हैं। आनंद रावत उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट रह चुके हैं, वो 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed