फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand ias bad work message viral on social media

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज से अधिकारियों में मचा हड़कंप, IAS के बारे में लिखा है बहुत कुछ

Wed, 03 Jan 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Jan 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand ias bad work message viral on social media

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मैसेज ने मंगलवार को शासन में तैनात अधिकारियों की धड़कन बढ़ा दी। मैसेज में उत्तराखंड कैडर के एक आईएएस अधिकारी के कारनामों की जांच रिपोर्ट डीओपीटी को भेजे जाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


मैसेज वायरल होते ही इसको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई। अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक इस खबर की चर्चा करते रहे और अपने हिसाब से अनुमान लगाते रहे। हालांकि किसी अधिकारी ने इस खबर को लेकर अपना मुंह नहीं खोला।
विज्ञापन


आला अधिकारी इस तरह के मामले की जानकारी होने से इंकार करते रहे। सोशल मीडिया पर मंगलवार को न्यू ईयर ब्रेकिंग के नाम से एक मैसेज वायरल हुआ। मैसेज कई लोगों को टैग भी किया गया है, जिसका मजमून है कि उत्तराखंड काड़र के एक आईएएस अधिकारी के कारनामों की जांच रिपोर्ट डीओपीटी को भेजी गई, जांच एजेंसी को मिले कई गंभीर सबूत। 

विज्ञापन
विज्ञापन

uttarakhand ias bad work message viral on social media

मैसेज पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किया है। कमेंट्स करने वालों ने इस मामले को शासन पर चर्चित घोटालों के साथ जोड़ने की कोशिश भी की है, लेकिन सबने अपने-अपने हिसाब से कयास लगाए हैं। 

खबर की सच्चाई जानने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों से संपर्क भी किया गया, लेकिन किसी ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया। उल्टा उसने ही यह सवाल पूछ लिया कि कौन है यह आईएएस आधिकारी? यह आईएएस अधिकारी कौन है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। अगर आपके पास इसके संबंधित कोई जानकारी है तो हमें सबूतों समेत जरूर अवगत कराएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed