{"_id":"683decd0f60d93d3e00f9674","slug":"uttarakhand-home-department-received-resignation-of-ips-rachita-juyal-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गृह विभाग को मिला IPS रचिता का इस्तीफा, कहा-मेरे भी कुछ सपने हैं, जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गृह विभाग को मिला IPS रचिता का इस्तीफा, कहा-मेरे भी कुछ सपने हैं, जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं
Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
सार
एक्स पर साझा किए एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, मैंने हाल ही में 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। हर किसी की जिंदगी में कुछ योजनाएं होती हैं और मेरे भी कुछ सपने हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा देने के बाद उत्तराखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल ने कहा कि मेरे भी कुछ सपने हैं, जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं।
विज्ञापन
एक्स पर साझा किए एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा, मैंने हाल ही में 10 साल की सेवा पूरी करने के बाद व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया। हर किसी की जिंदगी में कुछ योजनाएं होती हैं और मेरे भी कुछ सपने हैं जिन्हें मैं पूरा करना चाहती हूं।
विज्ञापन
यह निर्णय मेरे परिवार के साथ काफी समय से चर्चा में था और हमने अपनी सुविधा के आधार पर इसे लिया है। उत्तराखंड के प्रति मेरा प्रेम अभी भी उतना ही है और मैं हर संभव तरीके से राज्य में योगदान देती रहूंगी।
विज्ञापन
Uttarakhand: पहली महिला आबकारी आयुक्त बनीं IAS अनुराधा पाल, कार्यभार संभालते ही गिनाई प्राथमिकताएं
बता दें कि आईपीएस रचिता ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के तहत इस्तीफा भेज दिया था। यह इस्तीफा सोमवार को गृह विभाग के पास पहुंच गया है। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।