फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand high court three new judges take oath and Charge

उत्तराखंड हाईकोर्ट में तीन नवनियुक्त जजों ने संभाला कार्यभार, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

Mon, 03 Dec 2018 07:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 03 Dec 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand high court three new judges take oath and Charge
नैनीताल हाईकोर्ट

हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति नारायण सिंह धानिक, न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बे और न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन ने तीनों नवनियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

 
सोमवार को साढ़े नौ बजे मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन की मौजूदगी में पहले रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप पंत ने तीनों जजों की नियुक्ति की विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना, राज्यपाल उत्तराखंड की ओर से मुख्य न्यायाधीश को शपथ के लिए अधिकृत करने संबंधी पत्र पढ़ें।
विज्ञापन


इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने नवनियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में मीडिया से मुखातिब न्यायमूर्ति नारायण सिंह धानिक ने कहा कि आम और गरीब लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में जस्टिस सुधांशु धूलिया, जस्टिस आलोक सिंह, जस्टिस लोकपाल सिंह, जस्टिस  शरद कुमार शर्मा,  पूर्व जस्टिस यूसी ध्यानी, पूर्व जस्टिस पीसी पंत,  पूर्व जस्टिस बीएस वर्मा, पूर्व जस्टिस बीसी कांडपाल, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल राकेश थपलियाल, शासकीय अधिवक्ता जीएस संधू, हाईकोर्ट बार एसोशिएशन के अध्यक्ष ललित बेलवाल,  वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, डॉ महेंद्र पाल, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य सचिव प्रशांत जोशी, नरेंद्र दत्त, डीके शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, न्यायाधीशों के परिजन मौजूद रहे। इसके साथ ही अब उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अभी तक तीन पद रिक्त थे। हाल ही में तीन जजों की नियुक्ति होने के बाद अब हाईकोर्ट में जजों की संख्या पदों के सापेक्ष पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed