{"_id":"5ba8efff867a557ea37f6050","slug":"uttarakhand-high-court-order-for-under-16-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हाईकोर्ट पहुंचा अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन का मामला, यहां जानिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हाईकोर्ट पहुंचा अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन का मामला, यहां जानिए...
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 24 Sep 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
nainital high court
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने राज्य की अंडर 16 क्रिकेट टीम के चयन में गड़बड़ी के मामले में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन, हरिद्वार जिला क्रिकेट एसोसिएशन और उत्तराखंड क्रिकेट कंसेंसेस कमेटी को नोटिस जारी कर एक अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को इस मामले की सुनवाई के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने अगली सुनवाई के लिए एक अक्टूबर की तिथि नियत की।
विज्ञापन
जज फार्म, हल्द्वानी निवासी नंदन सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उत्तराखंड की अंडर 16 क्रिकेट टीम का चयन मानक के अनुसार नही हुआ है। जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें से कुछ खिलाड़ी ट्रायल में ही बाहर हो गए थे।
विज्ञापन