{"_id":"5d0915368ebc3e77654d21ca","slug":"uttarakhand-high-court-order-for-iit-roorkee-appointment-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट का फैसला, आईआईटी रुड़की के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के विभागाध्यक्ष पद की नियुक्ति रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट का फैसला, आईआईटी रुड़की के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के विभागाध्यक्ष पद की नियुक्ति रद्द
Tue, 18 Jun 2019 10:16 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आईआईटी रुड़की के निदेशक और कुलसचिव की ओर से जारी 29 मार्च 2019 के आदेश को भी निरस्त करते हुए मैनेजमेंट स्टडीज विभागाध्यक्ष के पद पर की गई नियुक्ति को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने तीन महीने में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के स्टेटस 22 (1) के तहत दिशा निर्देश तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ ने पूर्व में सुनवाई के बाद निर्णय सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने मंगलवार को अपना निर्णय सुनाया। मामले के अनुसार डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि आईआईटी रुड़की के निदेशक और कुलसचिव ने 29 मार्च 2019 को आदेश पारित कर उनसे आठ साल कनिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर को मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सीडी बहुगुणा की ओर से कहा गया था कि निदेशक को विभागाध्यक्ष की नियुक्ति का अधिकार नहीं है। आईआईटी रुड़की के निदेशक और कुलसचिव की ओर से दायर जवाब में कहा गया कि निदेशक को विशेषाधिकार हासिल है।
विज्ञापन