{"_id":"5d1b87de8ebc3e3cde204eb1","slug":"uttarakhand-high-court-notice-to-bjp-mla-deshraj-karnwal-for-caste-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक कर्णवाल को हाईकोर्ट का नोटिस, जाति प्रमाण पत्र के मामले में दो हफ्ते में मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक कर्णवाल को हाईकोर्ट का नोटिस, जाति प्रमाण पत्र के मामले में दो हफ्ते में मांगा जवाब
Tue, 02 Jul 2019 10:14 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल के जाति प्रमाण पत्रों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर कर्णवाल को नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने हरिद्वार निवासी विपिन तोमर की याचिका पर सुनवाई की। याची का कहना था कि देशराज कर्णवाल के जाति संबंधित प्रमाण पत्र फर्जी है। कर्णवाल आरक्षित क्षेत्र से विधायक हैं। इस आधार पर उनकी विधायकी को निरस्त कर उनके प्रमाण पत्रो की जांच की जाए।
विज्ञापन