फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Helicopters will be stationed in Pithoragarh and Gauchar During monsoon Season

उत्तराखंड: मानसून में पिथौरागढ़ और गौचर में तैनात रहेंगे हेलीकॉप्टर, आपदा के दौरान किया जाएगा उपयोग

Fri, 02 Apr 2021 12:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Apr 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Helicopters will be stationed in Pithoragarh and Gauchar During monsoon Season
हेलीकॉप्टर - फोटो : ANI

उत्तराखंड में मानसून के दौरान प्रदेश में एक हेलिकाप्टर पिथौरागढ़ और एक हेलीकॉप्टर गौचर में तैनात रहेगा। इनका इस्तेमाल आपदा के दौरान खोज और बचाव के लिए किया जाएगा। हेलीकॉप्टर 15 मई से लेकर 30 सितंबर तक तैनात रहेंगे 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि इन हेलीकॉप्टरों का उपयोग आपात स्थिति के दौरान किया जाए। इसके साथ ही हेलीकॉप्टरों के ईंधन की व्यवस्था भी इन स्थानों पर करने का निर्देश मुख्य सचिव ने दिया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: बर्फ से ढके इस बुग्याल की सैर पर पहुंचा चेन्नई के पर्यटकों का दल, खूबसूरती देख हुए अभिभूत, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सामान्य रूप से मानसून की शुरुआत 15 जून से मानी जाती है। मानसून में सबसे अधिक प्रभाव सड़कों पर पड़ता है और नदी-नालों के उफनाने, भूस्खलन आदि के कारण कई स्थानों पर सड़कें बंद हो जाती हैं। ऐसे में हेली सेवा ही एक कारगर विकल्प लोगों के सामने बचता है। 


हर जिले को पांच-पांच करोड़ जारी 
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित व्यक्तियों को सहायता, गृह अनुदान और अनुग्रह अनुदान आदि के लिए हर जिले को पांच-पांच करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। यह राशि जिलाधिकारियों को दी गई है। सामान्य रूप से यह बजट जून में ही सरकार जारी करती थी। इसके साथ ही हरिद्वार जिले को कुंभ के आयोजन को देखते हुए 15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 

लोनिवि को 30 करोड़ और जल संस्थान को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे
विभागीय और सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण आदि कामों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से लोक निर्माण विभाग को 30 करोड़ रुपये और उत्तराखंड जल संस्थान को 20 करोड़ रुपये जारी करने के प्रस्ताव को भी सहमति दे दी गई है। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव अमित नेगी, कुमाऊं मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकि, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, आपदा प्रबंधन सचिव एसए मुरुगेशन सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed