फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Heavy rain Police and SDRF safely rescued sages and workers trapped in ashram gangotri Dham

Gangotri Dham: नदी का रौद्र रूप...दीवार तोड़ आश्रम में घुसा पानी, साधु संतों की जान पर बन आई, किया रेस्क्यू

Sat, 27 Jul 2024 01:20 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Jul 2024 01:20 PM IST
सार

उत्तराखंड में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। बारिश-भूस्खलन से जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। गंगोत्री में नदी का जलस्तर बढ़ने से एक आश्रम में पानी घुस गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Heavy rain Police and SDRF safely rescued sages and workers trapped in ashram gangotri Dham
आश्रम में फंसे मजदूरों का सुरक्षित निकाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गंगोत्री धाम पर भागीरथी नदी का जल स्तर बढ़ गया। नदी के तेज बहाव में शिवानन्द कुटीर आश्रम का गेट बह गया। इसके साथ ही सुरक्षा दीवार भी टूटने से आश्रम में पानी घुस गया। जिससे साधु संत और मजदूरों की जान पर बन आई।

विज्ञापन

आश्रम में पानी भरने की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ जवानों द्वारा आश्रम के पीछे पहाड़ी से आश्रम में घुस कर दस साधु संतों व मजदूरों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान गंगोत्री मन्दिर प्रांगण में पहुंचाया गया।

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में यमुना नदी तटीय क्षेत्र में कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आधा दर्जन पक्के होटल सहित डेढ़ दर्जन ढाबे, कच्चे खोके खतरे की जद में आ गए हैं। यमुना नदी से सड़क कटाव होने से जानकीचट्टी में यमुनोत्री की ओर दो दर्जन से अधिक छोटे बड़े वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli:  हाईवे के पास कार खाई की ओर लटकी कार, नदी में गिरा चालक लापता, बदरीनाथ यात्रा से लौट रहे थे पति-पत्नी


घाट और गंगा आरती जल स्थल जलमग्न
दूसरे दिन भी सुरक्षा इंतजाम न होने पर लोगों में नाराजगी है। मौसम के रुख को देखते हुए दहशत भी। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर के पास लगातार पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। बीआरओ के द्वारा उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन तैनात है। पत्थर रुकने पर मार्ग यातायात के लिए सुचारू किया जाएगा।

गंगोत्री धाम में लगातार भागीरथी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। दोपहर एक बजे तक सभी घाट और गंगा आरती जल स्थल जलमग्न हो गए हैं। वहीं नदी के दूसरी ओर सटे आश्रमों सहित आवासीय भवनों के लिए खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed