फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Health Minister gave order to terminated Services of long missing bond doctors

Uttarakhand: लंबे समय से नदारद बांड डॉक्टरों की सेवाएं होंगी समाप्त, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

Mon, 15 Jan 2024 11:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Jan 2024 11:47 PM IST
सार

Uttarakhand News: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में वर्तमान में 450 बांड डॉक्टर तैनात हैं, लेकिन कई बांड डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Health Minister gave order to terminated Services of long missing bond doctors
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बांड व्यवस्था के तहत पहाड़ों में तैनात डॉक्टरों के लंबे समय से गैरहाजिर होने पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने अस्पतालों से नदारद 50 से अधिक डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज से बांड व्यवस्था के तहत पासआउट एमबीबीएस डॉक्टरों को तीन व पांच साल के लिए पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पताल में तैनात किया जाता है। वर्तमान में 450 बांड डॉक्टर तैनात हैं, लेकिन कई बांड डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। जिससे मरीजों को इलाज कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand: सरकारी कर्मचारियों को 31 दिन उपार्जित अवकाश, बाल्य देखभाल छुट्टी में भी मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी नदारद बांड डॉक्टरों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने कार्रवाई थी। स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से नोटिस जारी करने के बाद डॉक्टरों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि अस्पतालों से नदारद बांड डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो डॉक्टर लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं, उनकी सेवाएं समाप्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। इन डॉक्टरों के स्थान पर नये डॉक्टर को नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed