फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Health chintan Shivir will be held in first week of February will be prepared Roadmap

Uttarakhand: फरवरी के पहले हफ्ते में होगा चिंतन शिविर, मंथन के बाद तैयार किया जाएगा स्वास्थ्य सेवाओं का रोडमैप

Fri, 19 Jan 2024 08:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Jan 2024 08:03 PM IST
सार

पिछले साल उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर की मेजबानी की थी। देश के सभी राज्यों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन किया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Health chintan Shivir will be held in first week of February will be prepared Roadmap
मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सरकार की ओर से फरवरी माह के पहले सप्ताह में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। चिंतन शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन के बाद रोडमैप तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


शिविर में स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया, पिछले साल उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर की मेजबानी की थी। देश के सभी राज्यों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन किया गया था।
विज्ञापन


Uttarakhand: मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले- दो बड़े बायो गैस प्लांट खुलेंगे, गाय का गोबर खरीदेगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया, केंद्र सरकार ने राज्यों को भी अपने स्तर पर चिंतन शिविर आयोजित करने के दिशा निर्देश दिए थे। जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके। फरवरी माह के पहले सप्ताह में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए।

शिविर में प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों से स्वास्थ्य विशेषज्ञों को बुलाया जाएगा। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतर कैसे किया जा सकता है। इस पर चिंतन शिविर में मंथन किया जाएगा। विशेषज्ञों की राय और लोगों के सुझाव पर 2025 के लिए स्वास्थ्य का रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया, शीघ्र ही चिंतन शिविर की तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed