फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand has suffered a loss of 1000 crores so far due to the disaster: CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड: प्रदेश को आपदा से अब तक 1000 करोड़ का नुकसान, दिल्ली में हुए मीडिया संवाद में सीएम ने कहीं ये बातें

Sun, 20 Aug 2023 07:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 20 Aug 2023 07:55 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बारिश कम होने के बाद सड़कों को पुरानी स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी को टारगेट करने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) नहीं ला रही है। सरकार को पिछले विधानसभा चुनाव में इस पर जनादेश मिला है।

विज्ञापन
Uttarakhand has suffered a loss of 1000 crores so far due to the disaster: CM Pushkar Singh Dhami
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हरिद्वार जिले में बाढ़ व जलभराव से 21 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल खराब हो गई। सड़कों और पुलों को भारी क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में एक मीडिया संवाद में बोल रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है। बारिश कम होने के बाद सड़कों को पुरानी स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी को टारगेट करने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) नहीं ला रही है। सरकार को पिछले विधानसभा चुनाव में इस पर जनादेश मिला है।
विज्ञापन


जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। जैसे ही सरकार को ड्राफ्ट सौंपा जाएगा, सरकार उसे विधानसभा में लाएगी और यूसीसी को लागू करने की दिशा में बढ़ेगी। उन्होंने कहा, मुस्लिमों को टारगेट करने की बात तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग करते हैं। हम महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए यूसीसी ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभी पूरा नहीं हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
सीएम ने कहा कि सरकार ने सघन अभियान के तहत 2700 एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया है। यह अभियान अभी पूरा नहीं हुआ। एक वर्ग विशेष के निशाने पर लेने के सवाल पर सीएम ने जवाबी सवाल दागा, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण क्या जायज है? लोग हाईकोर्ट गए, लेकिन कोर्ट ने भी सरकार के अभियान को सही माना।

अगले 25 वर्षों के लिए बना रहे हैं अवस्थापना का रोड मैप
सीएम ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार का रोड कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस है। अगले 25 वर्षों की जरूरत के हिसाब से अवस्थापना कार्यों का एक रोड मैप तैयार हो रहा है। कहा, पिछले साल 47 लाख यात्री आए थे। इस साल 15 अगस्त तक 38 लाख यात्री आ चुके हैं। 50 लाख से ऊपर संख्या जाएगी।

पीएम मोदी के नाम पर मिलेंगी पांचों लोस सीटें
मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा ने 2014 व 2019 के चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतीं। 2024 में भी पार्टी पांचों सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नाम पर पांचों सीटें मिलेंगी।

ये भी पढ़ें...Dehradun : हाईकोर्ट में कमजोर पैरवी करने पर अपर महाधिवक्ता समेत छह विधि अधिकारियों की छुट्टी, CM का था आदेश

सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में हैं उत्तराखंड
सीएम ने कहा, उत्तराखंड भारत में सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक बन गया है। दिसंबर में राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होने जा रहा है। इसमें दुनियाभर के निवेशक उत्तराखंड में निवेश का निर्णय लेंगे। इस समिट में हमने 2.5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed