फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand has overtaken Himachal and UP in the work of overall education read more updates

Dehradun: समग्र शिक्षा के कार्यों में हिमाचल और यूपी से आगे निकला उत्तराखंड, समीक्षा बैठक में हुआ खुलासा

Sat, 08 Jul 2023 01:01 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 08 Jul 2023 01:01 PM IST
सार

उत्तराखंड ने स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 97 प्रतिशत से अधिक प्रगति की है। उत्तराखंड को अच्छे राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान मिला है। जबकि, हिमाचल के 28.8 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश के 38 प्रतिशत काम शेष रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand has overtaken Himachal and UP in the work of overall education read more updates
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समग्र शिक्षा के कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी से आगे निकल गया है। राज्य ने निर्माण कार्यों की अलग-अलग श्रेणियों में दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया है। समग्र शिक्षा की केंद्रीय शिक्षा सचिव शिक्षा संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में राज्यों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


समीक्षा में खुलासा हुआ कि उत्तराखंड ने स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 97 प्रतिशत से अधिक प्रगति की है। उत्तराखंड को अच्छे राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान मिला है। जबकि, हिमाचल के 28.8 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश के 38 प्रतिशत काम शेष रहे हैं। बालक शौचालय में भी उत्तराखंड के केवल तीन प्रतिशत काम लंबित हैं। इस श्रेणी में राज्य को अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में चौथा स्थान मिला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Investor Conference: चार साल में 70 हजार करोड़ का निवेश, ढाई लाख को नौकरी का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका शौचालय निर्माण में उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। जबकि, दिव्यांग बच्चों के शौचालय निर्माण में भी राज्य को छठा स्थान मिला है। बैठक में राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी, निदेशक वंदना, अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती, वित्त नियंत्रक गुलफाम अहमद, शैलेंद्र अमोली, मदन मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed