फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Haryana youths comment on medical girl student, big ruckus create

उत्तराखंडः घूमने आए हरियाणा के युवकों ने छात्राओं पर की टिप्पणी तो हुआ हंगामा, घेर लिया होटल

Sun, 17 Nov 2019 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 17 Nov 2019 10:11 AM IST
सार

  • छात्रों ने घेरा होटल, युवकों को उनके हवाले करने की मांग पर अड़े
  • युवकों के माफी मांगने पर हुआ मामला शांत

विज्ञापन
Uttarakhand: Haryana youths comment on medical girl student, big ruckus create
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

राजकीय मेडिकल कॉलेज की छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए एक होटल घेर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर छात्रों को रोका। देर रात आरोपी युवकों के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


इन दिनों मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम चल रहे हैं। शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे कॉलेज से छात्राएं बेस अस्पताल स्थित हॉस्टल लौट रही थी। छात्राओं का आरोप है कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल में ठहरे हरियाणा के तीन युवकों ने उन पर फब्ती कसी। छात्राओं के साथ जा रहे एक सीनियर छात्र ने जब इसका विरोध किया, तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन

 

भारी संख्या में कॉलेज से छात्र मौके पर पहुंचे

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने अन्य साथियों को फोन पर घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते भारी संख्या में कॉलेज से छात्र मौके पर पहुंच गए। यह देखकर तीनों युवक होटल में छिप गए। उन्होंने होटल का घेराव करते हुए अंदर जाने की कोशिश की।

तब तक श्रीकोट पुलिस चौकी से एसआई पीएस बुटोला और शूरवीर चौहान पहुंच गए। उन्होंने छात्रों को समझाते हुए अंदर न जाने की अपील की। चौकी प्रभारी महेश रावत व कोतवाल एनएस बिष्ट मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को प्रकरण की जानकारी दी। 

पुलिस लाउडस्पीकर से छात्रों को हॉस्टल में जाने की अपील करती रही

इस दौरान पुलिस लाउडस्पीकर से छात्रों को हॉस्टल में जाने की अपील करती रही, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे। वह युवकों को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। काफी देर हंगामे के बाद पुलिस तीनों युवकों को थाने ले आई।

आरोपियों का कहना था कि उनका एक साथी नीचे सड़क पर खड़ा था। उसको उन्होंने कुछ खाने का सामान लाने को कहा था, जिसको लड़कियों ने कुछ और समझ लिया। जिससे विवाद की नौबत आई। बाद में युवकों के माफी मांगने पर छात्र-छात्राएं मान गए और मामला शांत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed