फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand: Gunshot miss on Man Eater Leopard in almora

अल्मोड़ा: शिकारी का निशाना चूका, दहाड़ते हुए भागा बच्ची को निवाला बना चुका आदमखोर तेंदुआ

Fri, 02 Oct 2020 11:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Gunshot miss on Man Eater Leopard in almora
तेंदुआ - फोटो : amar ujala

अल्मोड़ा नगर पंचायत के बाड़ीकोट में बीते दिन सात वर्षीय बालिका को निवाला बनाने वाला तेंदुआ हाथ नहीं आ रहा है। आदमखोर तेंदुए ने बृहस्पतिवार की रात एक बछड़े को मार डाला। इस बीच सर्च अभियान में जुटे शिकारी जहीर बख्श ने तेंदुए पर फायर झोंका, लेकिन तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। इधर शुक्रवार को गैरसैंण से प्रसिद्ध शिकारी लखपत सिंह रावत भी बाड़ीकोट पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


वन दरोगा संजय रावत ने बताया कि बाड़ीकोट में तेंदुए ने एक लावारिस बछड़े को मार डाला। बृहस्पतिवार देर रात वह अपने शिकार के पास पहुंचा तो दूसरे छोर से सर्च कर रहे शिकारी और वन विभाग टीम की नजर तेंदुए पर पड़ गई। शिकारी जहीर बख्श की बंदूक से निकली पहली गोली मिस हो गई। दस मिनट बाद दूसरी गोली दागी। गोली तो निशाने पर नहीं लगी, लेकिन तेंदुआ दहाड़ता हुआ जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। उसके बाद टीम ने कांबिंग कर गधेरों और जंगल में तेंदुए की खोज की।
विज्ञापन


इधर, शुक्रवार शाम गैरसैंण से शिकारी लखपत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। वह भी जहीर बख्श के साथ मोर्चा संभालेंगे। पूर्व में पहुंचे चार शिकारी देहरादून लौट गए हैं।  इधर, कोटियाग गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम राहुल शाह को ज्ञापन देकर गांव में तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि कोटियाग गांव में जीवन सिंह की चार बकरियां, भुवन चंद्र की दो बकरियां, पूरन सिंह की भैंस का बछड़ा, बंशीधर के दो पालतू कुत्तों को तेंदुए ने निवाला बना लिया है। महिलाएं खेतों में काम पर जाने से डर रही हैं। उन्होंने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। वहां प्रधान राधिका देवी, पूरन मावड़ी, जीवन सिंह, भुवन चंद्र, मोहन सिंह, कमल सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed