फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand governor oath ceremony.

उत्तराखंडः नए राज्यपाल कृष्णकांत आठ को लेंगे शपथ

Thu, 01 Jan 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 01 Jan 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand governor oath ceremony.

उत्तराखंड के छठे राज्यपाल के तौर पर डॉ. कृष्णकांत पॉल आठ जनवरी को शपथ लेंगे। राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें नैनीताल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ शपथ दिलाएंगे। जानकारी के मुताबिक पॉल सात जनवरी को देहरादून पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन

 
राज्यपाल डॉ. कुरैशी की विदाई और मनोनीत राज्यपाल केके पॉल के शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव एन रविशंकर ने बुधवार को बैठक की। डॉ कुरैशी की विदाई सात जनवरी को होगी। मनोनीत राज्यपाल आठ जनवरी को दोपहर 12 बजे शपथ लेंगे।
विज्ञापन


कुरैशी के सम्मान में रावत देंगे भोज
बताया गया कि डॉ. अजीज कुरैशी के सम्मान में मुख्यमंत्री हरीश रावत भोज देंगे। साथ ही मनोनीत राज्यपाल केके पॉल का स्वागत करेंगे। डॉ. अजीज कुरैशी की विदाई के समय और मनोनीत राज्यपाल के शपथ ग्रहण के बाद सेना के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि सेवानिवृत्त आईपीएस कृष्णकांत पॉल अब तक पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मणिपुर, मिजोरम और मेघालय के राज्यपाल का दायित्व संभाल रहे थे। उत्तराखंड के साथ पॉल के पास मणिपुर का भी अतिरिक्त भार रहेगा। पॉल दिल्ली पुलिस के आयुक्त भी रहे हैं।

ट्रेन से आए थे ट्रेन से ही जाएंगे महामहिम

uttarakhand governor oath ceremony.

रजा शास्त्री/अमर उजाला, देहरादून

बेबाक टिप्पणी और बयानों से हमेशा चर्चा में रहे उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने जाते-जाते एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

उन्होंने कहा है कि ‘वह ट्रेन से देहरादून आए थे और ट्रेन से ही वापस दिल्ली जाएंगे।’ इस पर अलग-अलग जिलों के लोगों ने स्टेशन पर उनके स्वागत का कार्यक्रम तैयार कर लिया है।
 
डॉ. कुरैशी का देहरादून से मिजोरम तबादले की खबर के बाद बुधवार को राजभवन में मिलने वालों का तांता लगा रहा।
 
मुख्यमंत्री हरीश रावत और एक-दो नेताओं को छोड़कर सियासी हल्कों के लोग तो ज्यादा नहीं आए। लेकिन सामाजिक संगठनों और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े लोग उनसे मिलने आए थे। इनमें हरिद्वार, सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली आदि जगहों के लोग थे।

हमें तो मीडिया वालों से पता चलाः कुरैशी

uttarakhand governor oath ceremony.

लोगों ने तबादले पर अफसोस जाहिर किया तो डॉ. कुरैशी मुस्करा दिए। कोई तल्ख टिप्पणी नहीं की। बस इतना बोले-‘हमें तो मीडियावालों से पता चला, तबादला संबंधी कागज तो आज मिला है।’

इस पर उद्योगपति डॉ. एस फारूक और उनके साथ गए लोगों ने कहा कि कहीं भी जाएं ‘गवर्नर तो गवर्नर ही रहेगा’। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि दून से लेकर दिल्ली तक हर स्टेशन पर लोग उनसे मिलेंगे। इस दौरान राजभवन के अफसरों ने मीडिया को दूर रखा था।

नए साल पर दो घंटे खुलेगा राजभवन
नए साल के पहले दिन गुरुवार को राजभवन दो घंटे आम जनता के लिए खुलेगा। शाम 4 बजे से 6 बजे तक राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी लोगों को नए साल की मुबारकबाद देंगे। इसके अलावा होली, दीपावली, ईद आदि मौकों पर भी राज्यपाल आम लोगों से राजभवन में मिलते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed