PM मोदी के सपने को साकार कर रहा ये मोबाइल एप: राज्यपाल केके पॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. केके पॉल ने अमर उजाला 'माय सिटी मोबाइल एप' की सराहना की और कहा कि अमर उजाला का यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करेगा।
शुक्रवार को देहरादून स्थित राजभवन के सचिवालय सभागार में राज्यपाल द्वारा अमर उजाला देहरादून 'माय सिटी एप' लांच किया गया। इस मौके पर उन्होंने अमर उजाला की टीम को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि अमर उजाला की यह एप प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दो साल पहले शुरू की डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करेगी।
अमर उजाला की यह पहल बेहद सराहनीय है। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और लोग ज्यादा से ज्यादा डिजिटलाइज होंगे। डिजिटल दुनिया पारदर्शी होती है, जहां आपकी पहुंच का दायरा बढ़ जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस एप से डिजिटल मीडिया को प्रयोग करने की आदत बनेगी।
राज्यपाल को भाया 'माय सिटी एप'
इससे पहले सभागार में राज्यपाल की मौजूदगी में राष्ट्रगान गाया गया। जिसके बाद अमर उजाला के क्लस्टर हेड अनिल शर्मा द्वारा राज्यपाल को बुके भेंट किया गया।
राजभवन कर्मियों में दिखा उत्साह
अमर उजाला देहरादून माय सिटी एप लांच के दौरान राजभवन कर्मियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। अपने हैंडसेट से इस एप को डाउनलोड करने के लिए राजभवन कर्मी उत्सुक नजर आए।
राज्यपाल को भी भाया माई सिटी एप
राज्यपाल डा. केके पॉल को अमर उजाला देहरादून माय सिटी एप पसंद आया। उन्होंने इस एप के बारे में कुछ सवाल भी पूछे। एप के कंटेंट्स की जानकारी भी ली।