{"_id":"5bd2e744bdec221a020c4fda","slug":"uttarakhand-governor-brief-yojana-which-run-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने की योजनाओं की समीक्षा, कहा 'सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को उठाएं सख्त कदम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने की योजनाओं की समीक्षा, कहा 'सड़क दुर्घटनाओं को रोकने को उठाएं सख्त कदम'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Fri, 26 Oct 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
बेबी रानी मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने सड़क दुर्घनाओं, युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम और एसएसपी को दुर्घटनाओं, ड्रग्स व्यापार रोकने को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
भागीरथीपुरम में आयोजित समीक्षा में राज्यपाल ने स्थापित जन औषधि केंद्रों की जानकारी ली। डीएम सोनिका ने बताया कि जनपद में चार जन औषधि केंद्र संचालित हैं। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दोनों महत्वपूर्ण योजनाएं जरूरतमंदों के लिए लाभकारी हैं। ऐसे में इन योजनाओं पर तेजी से काम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहाड़ों में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसको देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर क्रेश बैरियर और पैराफिट का निर्माण किया जाए। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरुकता अभियान से लेकर ड्रग्स समेत अन्य नशा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि रोज की खेती से किसानों को हो रहे फायदे, रोज मेरी फ्रेंच प्लांटेशन, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के तहत वैष्णवी किट वितरण, किशोरियों के हिम्मोग्लोबिन की जांच, आंगनबाडी केंद्रों में संचालित गोद भराई कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर एसएसपी डा. योगेंद्र रावत, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, पीडी डीआरडीए भरत भट्ट, डीडीओ आनंद सिंह, डीएचओ डा. डीके तिवारी, सीईओ जेपी तिवारी, डीईओ एसपी सेमवाल, डीएसओ मुकेश आदि मौजूद थे।