फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government will purchase Dhruv helicopter Soon 

उत्तराखंड सरकार खरीदेगी भारतीय सेना और वायुसेना में शामिल ध्रुव हेलीकाप्टर, यहां होगा इस्तेमाल

Sat, 27 Oct 2018 05:20 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Oct 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand government will purchase Dhruv helicopter Soon 
ध्रुव हेलीकॉप्टर

भारतीय सेना और वायुसेना में शामिल ध्रुव हेलीकाप्टर के सिविल वेरिएंट को उत्तराखंड सरकार खरीदेगी। ध्रुव हेलीकाप्टर के नागरिक उड्डयन में इस्तेमाल होने वाले डबल इंजन मॉडल की क्षमता 12 यात्रियों की है। यह प्रदेश के पास पहला अपना डबल इंजन हेलीकाप्टर होगा। जिसका इस्तेमाल वीवीआईपी के साथ नागरिक उड्डयन सेवाओं में भी होगा। 

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग ने ध्रुव को खरीदने के लिए निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिकल लिमिटेड (एचएएल) से वार्ता शुरू कर दी है। चूंकि ध्रुव निर्माण करने वाली कंपनी एचएएल सरकारी उपक्रम है, ऐसे में चालीस करोड़ की लागत वाले इस हेलीकाप्टर की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


ध्रुव को सेना और वायुसेना सफलता पूर्वक इस्तेमाल कर रही है, इसके साथ इसके सिविल वेरिएंट का भी कई जगह इस्तेमाल हो रहा है। 19 हजार फीट तक उड़ान भरने में सक्षम इस हेलीकाप्टर को उत्तराखंड में कई तरह से इस्तेमाल हो सकता है। केदारनाथ सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही में बेहद उपयोगी साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हल्का और तेज है ध्रुव

विदेशी हेलीकाप्टरों के मुकाबले एचएएल में बना ध्रुव अपनी किस्म के हेलीकाप्टरों में हल्का और तेज है। कई देश भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। डबल इंजन के साथ इसके चार नागरिक उड्डयन माडल हैं। वीवीआई सेवा में सात सीटर और सिविल इस्तेमाल में 12 सीटों की क्षमता है। इसका रखरखाव भी विदेशी हेलीकाप्टरों के मुकाबले सस्ता है। 

स्टेट प्लेन बेचने की है तैयारी 
राज्य सरकार कम इस्तेमाल के चलते स्टेट प्लेन को बेचने की तैयारी कर चुकी है। प्लेन का इस्तेमाल केवल वीआईपी सेवाओं में होता है। प्रदेश में आंतरिक उड़ान की सुविधाएं सीमित होने के चलते विमान पर आने वाला खर्च अधिक है और उपयोग कम। नागरिक उड्डयन विभाग जल्द इसके लिए ग्राहक तलाशने का प्रक्रिया शुरू करेगा। 

प्रदेश ने नागरिक उड्डयन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ध्रुव हेलीकाप्टर खरीदने का निर्णय लिया है। हिंदुस्तान एरोनाटिकल लिमिटेड के साथ वार्ता कर रहे हैं, चूंकि एचएएल सरकारी उपक्रम है, ऐसे में टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। 
-ओम प्रकाश, अपर मुख्य सचिव 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed