फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: government will ease the path of the army on the China border

Uttarakhand: चीन सीमा पर सेना की राह आसान करेगी सरकार, सड़कों और गश्त रूटों के लिए बनाई ये योजना

Fri, 14 Oct 2022 09:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Oct 2022 09:08 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, ऐसे करीब पांच से छह दर्जन प्रस्ताव राज्य सरकार के पास वन भूमि अधिग्रहण के लिए विचाराधीन हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand: government will ease the path of the army on the China border
चीन सीमा तक सड़क - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

चीन सीमा के आसपास सामरिक महत्व की सड़कों और गश्त रूटों के निर्माण में वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने के लिए राज्य सरकार सेना का सहयोग करेगी। ऐसे बड़े प्रस्तावों को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन


Char Dham Yatra 2022: पांच सालों में इस बार सबसे ज्यादा तीर्थयात्रियों की हुई मौत, 311 की गई जान, ये रही वजह
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सेना और वायु सेना के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक, ऐसे करीब पांच से छह दर्जन प्रस्ताव राज्य सरकार के पास वन भूमि अधिग्रहण के लिए विचाराधीन हैं। इन प्रस्तावों पर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सैन्य अधिकारियों को प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में वन भूमि पर सेना के डिपो के किराये के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इन डिपो पर किराया करोड़ों में पहुंच चुका है। बैठक में सेना से लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू, जीओसी उत्तर भारत एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर और विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी क्षेत्रों में प्रवेश विवाद के हल को संयुक्त सर्वे होगा

मुख्यमंत्री के साथ हुई सैन्य अफसरों की बैठक में छावनी क्षेत्रों में आम नागरिकों के आवागमन को लेकर होने वाली रोक-टोक और विवादों से जुड़े मसले भी उठे। बताया गया कि छावनी क्षेत्रों के मार्ग बंद हो जाने पर आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। रानीखेत गोल्फ क्लब का रास्ता शाम के समय बंद होने की बात भी हुई। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए शासन और सेना के अधिकारियों की संयुक्त सर्वे टीम बनाने का निर्णय हुआ। यह टीम तीन सप्ताह में शासन को रिपोर्ट देगी। 

औली में हेलीपेड और दून में मेट्रो के लिए चाहिए भूमि 

औली में हेलीपेड बनाने और देहरादून में मेट्रो रेल परियोजना के लिए सेना की भूमि राज्य सरकार को हस्तांतरित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। ईसी रोड के पास सेना की सीएसडी कैंटीन वाली भूमि सरकार को चाहिए। यह क्षेत्र मेट्रो रेल परियोजना के दायरे में आ रहा है।

उत्तराखंड सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। सेना को राज्य सरकार से सहयोग की जो अपेक्षाएं होंगी, उनको प्राथमिकता में रखते हुए उचित हल निकाला जाएगा। आज जो समन्वय बैठक हुई है, इसका आउटपुट निकालना चाहिए। जनता और सेना की सुविधा के लिए लिए संयुक्त सर्वे की जरूरत है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed