{"_id":"63d6e6ea39e154521531bf87","slug":"uttarakhand-government-will-build-50-thousand-poly-houses-in-next-two-years-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अगले दो साल में बनवाएगी 50 हजार पॉली हाउस, सीएम धामी बोले- किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार अगले दो साल में बनवाएगी 50 हजार पॉली हाउस, सीएम धामी बोले- किसानों को मिलेगा लाभ
Mon, 30 Jan 2023 03:06 AM IST
आकाश दुबे
एएनआई
एएनआई
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 30 Jan 2023 03:06 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने योजना पर विश्वास जताते हुए कहा कि पॉली हाउस बनने से उत्तराखंड के किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि सरकार की अगले दो साल में उत्तराखंड में 50 हजार पॉली हाउस बनाने की योजना है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की मदद से इन पॉली हाउसों का निर्माण करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने योजना पर विश्वास जताते हुए कहा कि पॉली हाउस बनने से उत्तराखंड के किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा। सीएम धामी रविवार को अपने सरकारी आवास में पॉली हाउस में उगाई जाने वाली सब्जियों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्होंने किसानों के लिए सरकार की पॉली हाउस बनाने की योजना के बारे में बताया।
विज्ञापन