{"_id":"5af503064f1c1bc03d8b7c55","slug":"uttarakhand-government-take-300-crore-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के 300 करोड़ का कर्ज लेगी उत्तराखंड सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के 300 करोड़ का कर्ज लेगी उत्तराखंड सरकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार कुछ वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए खुले बाजार से कर्ज उठाने जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए सरकार ने आरबीआई में 300 करोड़ रुपये ऋण के लिए आवेदन किया है। पिछले महीने भी सरकार 500 करोड़ रुपये का कर्ज उठा चुकी है।
प्रदेश सरकार ने बुधवार को करीब ढाई लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो फीसदी की बढ़ोत्तरी की। महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने से सरकारी खजाने पर लगभग 60 करोड़ रुपये का सालाना बोझ पड़ा है।
अब सरकार सातवें वेतनमान के भत्तों देने पर भी विचार कर रही है। भत्तों के लिए उसे 350 से 400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जुटानी होगी। सूत्रों की मानें तो आय के सीमित संसाधनों के चलते सरकार के पास विकास कार्यों, वेतन-भत्तों और पेंशन के खर्च में संतुलन बनाने के लिए कर्ज उठाने के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
इसी मजबूरी के चलते वह पिछले दो महीनों में 800 करोड़ रुपये का कर्ज उठा चुकी है। आरबीआई ने प्रदेश सरकार के लिए कर्ज की सीमा तय कर रखी है। आमतौर पर सरकार इस सीमा के भीतर ही कर्ज लेती है। यह कर्ज पूंजीगत खर्च के नाम पर तो लिया जाता है, लेकिन अकसर सरकारें इससे अपने वेतन, भत्ते और पेंशन के खर्च का निपटारा करती हैं।
विज्ञापन