फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government started consolidation campaign from yogi adityanath village

CM योगी के गांव से उत्तराखंड सरकार ने शुरु किया चकबंदी अभियान, शासनादेश जारी

Thu, 23 Nov 2017 07:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 23 Nov 2017 07:41 AM IST
विज्ञापन
 Uttarakhand government started consolidation campaign from yogi adityanath village

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर (जनपद पौड़ी गढ़वाल) में चकबंदी करने को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश में पर्वतीय चकबंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की थी कि इसका आगाज उत्तराखंड और यूपी के मुख्यमंत्रियों के गांव से कराई जाएगी। राजस्व विभाग की ओर से पिछले महीने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गांव खैरासेण में चकबंदी शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन


प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में अभी तक चकबंदी की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। राज्य में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद पर्वतीय जनपदों में चकबंदी कराए जाने की योजना का एलान किया गया था। पर्वतीय चकबंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने यह योजना बनाई थी कि इसका आगाज महत्वपूर्ण लोगों के गांव से कराया जाए। इस क्रम में यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के गांव से पर्वतीय चकबंदी शुरू करने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के अपर सचिव जेपी जोशी की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव पंचूर में चकबंदी शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके बाद प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल सहित अन्य मंत्रियों के गांव में चकबंदी शुरू करने का आदेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed