फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government Released 90 Crore Rupees for More than 7500 Panchayat

उत्तराखंड: कोरोना काल में 7500 से अधिक पंचायतों के खातों में पहुंचे 90 करोड़ रुपये

Tue, 04 May 2021 09:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 May 2021 09:51 PM IST
सार

लोक वित्त प्रबंधन व्यवस्था के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डिजीटल माध्यम से बजट जारी किया। सचिव पंचायत हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि यह पैसा सीधे पंचायतों के खातों में गया है। ग्राम पंचायतों को 27.20 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को 20.40 करोड़ और जिला पंचायतों को 42.64 84 करोड़ रुपये दिए गए। 

विज्ञापन
Uttarakhand Government Released 90 Crore Rupees for More than 7500 Panchayat
रुपये - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड की 7500 से अधिक पंचायतों को कोरोना काल में करीब 90 करोड़ रुपये राज्य वित्त आयोग की संस्तुति के आधार पर जारी किए गए हैं। यह पैसा सीधे पंचायतों के खाते में गया है और इसमें से 20 प्रतिशत का उपयोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किया जा सकेगा।

विज्ञापन


लोक वित्त प्रबंधन व्यवस्था के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने डिजीटल माध्यम से बजट जारी किया। सचिव पंचायत हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि यह पैसा सीधे पंचायतों के खातों में गया है। ग्राम पंचायतों को 27.20 करोड़, क्षेत्र पंचायतों को 20.40 करोड़ और जिला पंचायतों को 42.64 84 करोड़ रुपये दिए गए।
विज्ञापन


प्रदेश की पंचायतों में इन कामों में हो सकेगा खर्च 
पंचायतों में विकास योजनाओं के साथ-साथ कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपायों और प्रवासियों के लिए संस्थागत क्वारंटीन संबंधी व्यवस्था के लिए विद्यालय, पंचायत भवन, अन्य सामुदायिक भवन आदि की साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, शौचालय व्यवस्था, तथा सैनिटाइजेशन आदि पर इस बजट में से खर्चा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 प्रतिशत कोरोना से बचाव के लिए
पंचायत सचिव के मुताबिक ग्राम पंचायतों को दिए गए पैसे का 20 प्रतिशत कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार, सैनिटाइजेशन आदि पर खर्च करना होगा। इससे पहले सरकार की ओर से पंचायतों को करीब दस हजार रुपये प्रति पंचायत भी इसी काम के लिए जारी किए गए थे।  


पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामवासियों के प्रयास से कोरोना संक्रमण को रोकने में जरूर सफलता मिलेगी। डिजिटल इंडिया के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए सभी ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबेंड इंटरनेट से जोड़ना है। पंचायतीराज विभाग ने सभी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के बैंक खातों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से पीएफएमएस के साथ जोड़ा है। इसी का फायदा इस समय पंचायतों को मिला है।
- तीरथ सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed