{"_id":"659596465b22e921fd099f5a","slug":"uttarakhand-government-many-ias-officers-transfer-list-issue-today-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Transfer: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के प्रभार बदले, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Transfer: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के प्रभार बदले, आदेश जारी
Wed, 03 Jan 2024 10:52 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 03 Jan 2024 10:52 PM IST
सार
Uttarakhand Transfer News: कुल छह अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम अपने सभी दायित्वों के साथ उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (यूआई आईडीबी) के प्रबंध निदेशक प्रभार भी देखेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड शासन ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल के तहत सचिव दीपेन्द्र चौधरी से कृषि व कृषक कल्याण का प्रभार हटाकर सचिव विनोद कुमार सुमन को दे दिया है।
विज्ञापन
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सुमन से सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन व प्रोटोकॉल हटा दिया गया है। ये सभी प्रभार सचिव दीपेंद्र चौधरी संभालेंगे ।
विज्ञापन
कुल छह अफसरों के प्रभार में बदलाव हुआ है। सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम अपने सभी दायित्वों के साथ उत्तराखंड निवेश एवं अवस्थापना विकास बोर्ड (यूआई आईडीबी) के प्रबंध निदेशक प्रभार भी देखेंगे। अपर सचिव विनीत कुमार अपने दायित्वों के साथ अब आईटीडीए व निदेशक यूसैक का अतिरिक्त प्रभार भी सभालेंगे।
विज्ञापन
MLA-Minister dispute: मंत्री-विधायक के बीच भड़की आग पर सीएम धामी ने डाला पानी, डीएफओ मामले की जांच करेगी कमेटी
ये दायित्व नितिका खंडेवालके पास थे, जो अभी मातृत्व अवकाश पर हैं। अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान से निदेशक उद्यान का प्रभार हटा दिया गया है। श्रमायुक्त दीप्ति सिंह को निदेशक उद्यान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।