फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government make strong arrangements to deal with Corona: Suryakant Dhasmana

अब सरकार मेरी बात मान ले, कोरोना से निपटने का पुख्ता इंतजाम करे: सूर्यकांत धस्माना

Wed, 18 Mar 2020 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Mar 2020 10:37 AM IST
सार

  • सूर्यकांत धस्माना ने जारी किया खुला पत्र, कहा-दून अस्पताल में संक्रमण के रोकथाम की तैयारी अधूरी
  • सरकार की सलाह मानकर घर में रह रहा हूं 

विज्ञापन
uttarakhand government make strong arrangements to deal with Corona: Suryakant Dhasmana
सूर्यकांत धस्माना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दून अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहुंच जाने के कारण कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि सरकार उनकी ओर से उठाए गए मामले का भी परीक्षण करे। 

विज्ञापन


प्रेस बयान जारी कर धस्माना ने कहा कि दून अस्पताल में जब वे पहुंचे थे, तो आइसोलेशन वार्ड में कोई डाक्टर मौजूद नहीं था। न ही वहां कोई बताने वाला था कि आइसोलेशन वार्ड में रोगी से कितनी दूरी पर और किस तरह से मिला जा सकता है। जनप्रतिनिधि होने के कारण वे कोरोना संक्रमण से निपटने के इंतजाम की जानकारी लेने के लिए दून अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन


वहां कई और खामियां भी सामने आईं थी। कोरोना संक्रमित रोगी की देखरेख ेसिर्फ नर्सों के भरोेसे छोड़ दिया गया। इसी तरह जिन संदिग्ध रोगियों को क्वारंटाइन किया गया था, उनकी निगरानी भी ढंग से नहीं की जा रही थी। वे अपनी तरफ से पूरी सतर्कता बरतते हुए रोगी से मिले थे। उन्होंने दो-दो मास्क पहने। अंदर जाते समय और बाहर जाते समय खुद को सेनेटाइज किया। उनके साथ गए जिस व्यक्ति का सैंपल भेजा गया, वह भी नेगेटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


धस्माना के मुताबिक इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें घर पर ही रहने, किसी के संपर्क में न आने की सलाह दी और इस सलाह को मान रहे हैं। अब सरकार को चाहिए की वह भी उनकी सलाह माने। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जमीनी स्तर पर पुख्ता तैयारी की जाए। हर काम को ईमानदारी से किया जाए।


सरकार कार्य में पारदर्शिता बरते जिससे की लोगों को वास्तविकता का अंदाजा रहे और वे अपनी तरफ से भी एहतियात बरत सके। डेंगू के संक्रमण के दौरान आधी अधूरी तैयारी पर पर्दा डालने की कोशिश का ही नतीजा था कि कई लोग इस बीमारी के शिकार बने थे। कोरोना और भी कहीं अधिक गंभीर संकट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed