{"_id":"5e4c1c718ebc3ef2ce77ab96","slug":"uttarakhand-government-leadership-will-not-change-said-bansidhar-bhagat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होगा उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन, अफवाहें विरोधियों का षड्यंत्र : भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होगा उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन, अफवाहें विरोधियों का षड्यंत्र : भगत
Tue, 18 Feb 2020 10:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:48 PM IST
सार
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं पर लगाया विराम
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड सरकार के नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को कोरी अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है। इस प्रकार की अफवाहें विरोधियों के षड्यंत्र का नतीजा हैं।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। नेतृत्व परिवर्तन की जो अफवाहें चल रही हैैं, वे पूरी तरह से आधारहीन हैं। उन्होंने कहा कि यह षड्यंत्र का हिस्सा हैं। षड्यंत्र रचने वाले नहीं चाहते कि प्रदेश में विकास हो। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से भी वे घबराए हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा में राजनीतिक संकट की बातें कर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अंदरूनी खींचतान के कारण कांग्रेस उत्तराखंड में अपना जनाधार पूरी तरह से खो चुकी है। ऐसे में कांग्रेसी नेता इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं की नकारात्मक सोच ने पार्टी को हाशिये पर ला दिया है। भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इतिहास बनाएगी और पिछले चुनाव से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
भगत ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार व संगठन मिलकर प्रदेश को विकास के मार्ग पर और तेजी से आगे ले जाने के लिए वचनबद्ध हैं। जनता से जो वायदे किए हैं, उन्हें पूरा करना भाजपा की जिम्मेदारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे इन अफवाहों पर ध्यान न दें।