IAS प्री पास करने पर मिलेंगे 75 हजार रुपए
अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को उत्तराखंड सरकार ने तोहफा दिया है। आईएएस और पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले युवाओं को सरकार अब परीक्षा की तैयारी के लिए सहायता देगी।
आईएएस प्री पास करने वाले युवाओं को 75 हजार और पीसीएस प्री पास करने वाले युवाओं को 65 हजार रुपए दिए जाएंगे। बुधवार को शासन ने इसका आदेश भी जारी किया।
अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए कुछ समय पहले ही प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की थी।
75 हजार रुपए की एकमुश्त आर्थिक सहायता
स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रदेश सरकार प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी युवाओं को कराने का इरादा भी जाहिर कर चुकी है। हालांकि यह योजना अभी धरातल पर नहीं उतरी है।
दूसरी ओर अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए आईएस और पीसीएस प्री को पास करने के बाद आगे की परीक्षा की तैयारी के लिए खास चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
प्रदेश सरकार अब ऐसे युवाओं को 75 से लेकर 60 हजार रुपए की एकमुश्त आर्थिक सहायता देगी। शासन के मुताबिक यह व्यवस्था 15 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत की गई है।