{"_id":"5d7b18c58ebc3e015f56643f","slug":"uttarakhand-government-changed-11-officers-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः 11 अफसरों का बदला प्रभार, चार आईएएस और सात पीसीएस शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः 11 अफसरों का बदला प्रभार, चार आईएएस और सात पीसीएस शामिल
Fri, 13 Sep 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 13 Sep 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
शासन ने बृहस्पतिवार को 11 अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी तबादला आदेश में चार आईएएस और सात पीसीएस शामिल हैं। अपर सचिव ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, कृषि, आयुक्त ग्राम्य विकास राम विलास यादव को उद्यान विभाग का प्रभार भी दे दिया है। अपर सचिव अतुल कुमार से सिंचाई और लघु सिंचाई का प्रभार हटा दिया है, अब वे केवल पुनर्गठन विभाग देखेंगे। अपर सचिव पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व, नागरिक उड्डयन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद सोनिका से एसीईओ उकाडा का चार्ज हटा दिया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की नितिका खंडेलवाल का तबादला मुख्य विकास अधिकारी टिहरी तथा अपर निदेशक पुनर्वास के पद पर किया है।
विज्ञापन
पीसीएस अधिकारियों में सीडीओ टिहरी आशीष भटगांई का तबादला एसीईओ उकाडा तथा निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पर किया है। निदेशक उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून नरेंद्र सिंह को मुख्य नगर अधिकारी ऋषिकेश के पद पर स्थानांतरित किया है। मुख्य नगर अधिकारी ऋषिकेश चतर सिंह चौहान डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी भेजा गया है। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार से उप निदेशक जीएमवीएन का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ऊधमसिंहनगर नरेंद्र चंद्र को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंहनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया है। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के पद पर तैनाती को निरस्त कर डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद पर तैनाती दी गई है। डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग के पद पर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन