फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government agreed to depute Sanjeev Chaturvedi for post of central ombudsman

संजीव चतुर्वेदी को केंद्रीय लोकपाल पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए उत्तराखंड सरकार ने दी सहमति 

Wed, 25 Dec 2019 09:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 25 Dec 2019 09:50 AM IST
सार

  • केंद्रीय पर्यावरण सचिव को भेजा अनापत्ति पत्र (एनओसी),अब केंद्र के पाले में गेंद 
  • संजीव को पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति की एनओसी एक ही दिन हुई जारी 

विज्ञापन
Uttarakhand government agreed to depute Sanjeev Chaturvedi for post of central ombudsman
संजीव चतुर्वेदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारतीय वन सेवा के उत्तराखंड बैच 2002 के अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को केंद्रीय लोकपाल की अन्वेषण शाखा में प्रतिनियुक्ति को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। संजीव ने कुछ समय पहले ही लोकपाल में नियुक्ति के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन


राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद संजीव के प्रतिनियुक्ति पर जाना अब और आसान हो गया है, हालांकि उनकी प्रतिनियुक्ति का मामला अब केंद्र के पास है। हल्द्वानी में वन संरक्षक के पद पर तैनात संजीव चतुर्वेदी को मुख्य वन संरक्षक पद पर प्रमोशन एक जनवरी 2020 से देने का आदेश शासन ने सोमवार को जारी किया था।
विज्ञापन


इसी के साथ शासन ने केंद्रीय लोकपाल में प्रतिनियुक्ति पर जाने को भी मंजूरी दे दी है। शासन की ओर से उनकी प्रतिनियुक्ति की मंजूरी का पत्र केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेज दिया गया है। दिल्ली में एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी रहते हुए संजीव ने कई मामलों में भ्रष्टाचार उजागर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed