{"_id":"663135400d886ac3a50f0e61","slug":"uttarakhand-got-first-rank-in-india-voter-awareness-campaign-on-social-media-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखंड ने मारी बाजी, देश में टॉप पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता अभियान में उत्तराखंड ने मारी बाजी, देश में टॉप पर रहा
Tue, 30 Apr 2024 11:46 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:46 PM IST
सार
उत्तराखंड में मतदान जागरुकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर मतदान जागरुकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए चुनाव आयोग की मार्च की रैंकिंग में उत्तराखंड पहले स्थान पर आया है। उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम के नेतृत्व में उत्तराखंड में मतदान जागरुकता अभियान को ग्राउंड स्तर और सोशल मीडिया पर योजनाबद्ध तरीके से तेजी से चलाया गया। मतदान जागरुकता और मतदान संबंधी जानकारी से भरे क्रिएटिव कंटेंट लोगों ने काफी पसंद किए। सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक वेशभूषा में वोट अपील हो या फिर महिला समूह का मतदान पर सुंदर गीत हो या फिर स्टेट आइकॉन के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स का मतदाताओं के नाम संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। सीईओ उत्तराखंड के सोशल मीडिया हैंडल पर चलाए गए रील्स और क्विज कंपीटीशन में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Uttarakhand: प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक सेवानिवृत्त, आईएफएस धनंजय मोहन को मिला चार्ज
विज्ञापन
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक कर नोडल अधिकारी (सूचना) रवि बिजारनिया के नेतृत्व में टीम के कार्यों की सराहना की और इस उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सोशल मीडिया टीम को बधाई दी।
देश और प्रदेशभर की हस्तियों का लिया सहयोग
सीईओ उत्तराखंड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मतदान जागरुकता अभियान में गायक कैलाश खेर, अभिनेता मनोज वाजपेयी, राजपाल यादव, अनिरुद्ध दवे, सूरज थापर, यश सिन्हा, अली अगसर, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अर्चना पूरण सिंह, उपासना सिंह के साथ ही स्टेट आइकॉन जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट, लोक गायिका माधुरी बड़थ्वाल, पांडवाज ग्रुप, लोक गायक किशन महिपाल, इंदर आर्य, उप्रेती सिस्टर्स, खुशी जोशी, सौरभ मैठाणी आदि के साथ-साथ प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, देश के जाने माने यूट्यूबर सौरभ जोशी, अनुराग डोभाल ने भी सोशल मीडिया टीम के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी निभाई।