फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Girl child Molested Near House, also tried to Rape And Murder in rudrapur

उत्तराखंड: रुद्रपुर में घर के बाहर खेल रही बच्ची से छेड़छाड़, दुष्कर्म और गला दबाने की कोशिश

Fri, 02 Oct 2020 11:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Girl child Molested Near House, also tried to Rape And Murder in rudrapur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में घर के बाहर खेल रही आठ वर्ष की बच्ची से एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। बच्ची को अकेला देख आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम को ट्रांजिट कैंप में बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच चामुंडा मंदिर के पास पीलीकोठी ट्रांजिट कैंप निवासी भूरा वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि बच्ची को अकेला देख भूरा ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


आरोपी ने बच्ची को पकड़कर दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर भूरा ने उसका गला दबाने की कोशिश की। इसी बीच लड़की का शोर सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी का पीछा भी किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने थाने में सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष अर्जुन गिरी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी भूरा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 

बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप
क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि निकटवर्ती गांव निवासी एक व्यक्ति उसके पति की अनुपस्थिति में अकसर उसके घर आकर उसकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील बात और छेड़छाड़ करता है।


आरोप है कि विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed