फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Gaurikund Landslide One More Missing Girl dead body found Now 15 People Search Contains

Gaurikund Landslide: मंदाकिनी नदी से मिला एक और युवती का शव, लापता 15 लोगों की तलाश में अभियान जारी

Tue, 15 Aug 2023 01:49 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Aug 2023 01:49 PM IST
सार

बीते तीन अगस्त की रात लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें बह गई थी। जिसमें 23 लोग मंदाकिनी नदी में बह गए थे, जिसमें से सात लोगों के शव बरामद हो चुके थे।

विज्ञापन
Uttarakhand Gaurikund Landslide One More Missing Girl dead body found Now 15 People Search Contains
गौरीकुंड में लापता लोगों को खोजती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीकुंड हादसे में लापता 16 लोगों में से एक लड़की का शव आज मंगलवार को बरामद हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शव घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर आगे मुनकटिया के पास नदी के किनारे पर मिला। शव की शिनाख्त की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते तीन अगस्त की रात लगभग 11.30 बजे गौरीकुंड डाटपुल के समीप भारी भूस्खलन से हाईवे किनारे बनी तीन दुकानें बह गई थी। जिसमें 23 लोग मंदाकिनी नदी में बह गए थे, जिसमें से सात लोगों के शव बरामद हो चुके थे। वहीं, लापता 16 लोगों की तलाश जारी थी। जिसमें आज एक शव बरामद हुआ है। वहीं अब लापता 15 लोगों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

Uttarkashi: सड़क से उतरकर खाई में पेड़ पर अटकी 21 सवारियों से भरी रोडवेज बस, मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पुलिस द्वारा लापता लोगों की खोजबीन के लिए गौरीकुंड से रामपुर, शेरसी तक मंदाकिनी नदी किनारे सघन खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है। 

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे सिल्ली में 40 मीटर क्षतिग्रस्त

भारी बारिश और मंदाकिनी नदी के उफान से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग सिल्ली में 40 मीटर क्षतिग्रस्त हो गया है। बांसवाड़ा और कुंड में भी हाईवे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। वहीं, जिले में 29 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद पड़े हैं जिससे 200 से अधिक गांवों का अपने नजदीकी बाजारों के साथ ही तहसील व जिला कार्यालय से भी संपर्क कट गया है।

रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश से सिल्ली में मंदाकिनी नदी के तेज बहाव से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का 40 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पर सिर्फ छोटे वाहनों के संचालन के लिए सड़क रह गई है। बांसवाड़ा और कुंड में भी हाईवे की सुरक्षा दीवारें ढह गई हैं। उधर, सेमी-भैंसारी, देवीधार, तरसाली में भी राजमार्ग अति संवेदनशील हो रखा है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में चार घंटे बंद रहा। बारिश के कारण यहां सोमवार सुबह 5 बजे हाईवे बंद हो गया था जिसे सुबह 9 बजे खोला गया। बसुकेदार तहसील के गांवों को जोड़ने वाला बांसवाड़ा-बष्टी मोटर मार्ग पर मंदाकिनी नदी पर निर्मित मोटर पुल के एक पिलर के पास 20 मीटर से भी अधिक और 10 मीटर चौड़ा गड्ढा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed