फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Four more traffic offices will be formed in state, recruitment on 312 posts soon

उत्तराखंड: प्रदेश में चार और ट्रैफिक ऑफिस बनेंगे, 312 पदों पर भर्ती जल्द 

Tue, 24 Nov 2020 02:35 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Nov 2020 02:35 AM IST
सार

  • प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यातायात निदेशालय की योजना 

विज्ञापन
Uttarakhand: Four more traffic offices will be formed in state, recruitment on 312 posts soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निदेशालय स्तर पर एक और योजना बनाई गई है। अब प्रदेश में चार जगहों पर स्थाई ट्रैफिक ऑफिस बनाए जाएंगे। इसके साथ ही पहले से प्रस्तावित 312 पदों पर भर्तियां भी जल्द होने जा रही है। इसके बाद से यातायात पुलिस एक अलग विंग के तौर पर स्थापित की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, अभी तक केवल देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में ही स्थाई ट्रैफिक ऑफिस हैं। यहां पर अधिकारियों के बैठने से लेकर अन्य तैयारियों के लिए पर्याप्त जगह और कंट्रोल रूम आदि स्थापित किए गए हैं। लेकिन, बाकी स्थानों पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि, प्रदेश के कई ऐसे इलाके हैं जहां पर इन शहरों की तरह बेहद भीड़ होने लगी है। 
विज्ञापन



अब यातायात निदेशालय ऋषिकेश के तपोवन, उत्तरकाशी, कोटद्वार और हल्द्वानी के काठगोदाम में स्थाई ट्रैफिक ऑफिस बनाए जाएंगे। अब तक यहां पर अस्थाई ऑफिस बने हुए थे। जो बेहद कम जगहों में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही निदेशालय की ओर से 312 पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करने वाला है। इसमें 206 कांस्टेबल, 90 दारोगा और आठ तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। इस भर्ती के बाद ट्रैफिक पुलिस की अलग से विंग तैयार होगी अभी तक रेगुलर पुलिस से ट्रैफिक का काम लिया जाता है।

ट्रैफिक ऑफिस खोलने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही चार जगहों पर स्थाई ट्रैफिक ऑफिस बनाए जाएंगे। इससे ट्रैफिक कंट्रोल करना पहले से अधिक आसान हो जाएगा।
- डीआईजी केवल खुराना, निदेशक यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed