{"_id":"5b0502494f1c1bf36b8b543f","slug":"uttarakhand-four-iti-get-ncvt-recognition","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की चार आईटीआई को मिली एनसीवीटी की मान्यता, राज्य से बाहर भी अब मिलेगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की चार आईटीआई को मिली एनसीवीटी की मान्यता, राज्य से बाहर भी अब मिलेगी नौकरी
नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 23 May 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
iti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को भारत सरकार ने नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) की मान्यता दे दी है। इनमें जसपुर, बाजपुर, हरिद्वार विशिष्ट और हल्द्वानी की महिला आईटीआई शामिल हैं। अब इन आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को राज्य से बाहर भी नौकरी के अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड में राज्य गठन के वक्त केवल 67 आईटीआई थीं, जो वर्तमान में बढ़कर 176 हो गई हैं। इनमें से केवल 149 आईटीआई का ही जमानी स्तर पर संचालन हो रहा है। अधिकतर आईटीआई को मानक पूरा न करने के कारण एनसीवीटी की मान्यता नहीं मिल सकी है। प्रशिक्षण निदेशालय ने दस से अधिक आईटीआई को एनसीवीटी की मान्यता के लिए प्रस्ताव डीजीईटी (डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग) को भेजा था। डीजीईटी की टीम की संस्तुति के आधार पर भारत सरकार ने जसपुर, बाजपुर, हरिद्वार विशिष्ट आईटीआई के अलावा हल्द्वानी की महिला आईटीआई के एक ट्रेड को एनसीवीटी की मान्यता दे दी है। अब तक इन आईटीआई में केवल स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) की संबद्धता के आधार पर ट्रेड चलाए जा रहे थे।
विज्ञापन
टनकपुर आईटीआई का होगा आधुनिकीकरण
टनकपुर आईटीआई की वर्कशॉप का आधुनिकीकरण करने तैयारी है। आईटीआई निदेशालय और होंडा कंपनी के बीच इस प्रस्ताव पर लगभग सहमति बन चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि वर्कशॉप में आटो मोबाइल ट्रेड के युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण मिल सके, इसके लिए वर्कशाप को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
नए सत्र से जो प्रवेश होंगे, वे अब एनसीवीटी ट्रेड के लिए ही होंगे। युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके, इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। टनकपुर आईटीआई की वर्कशॉप को होंडा कंपनी के सहयोग से आधुनिक बनाने पर वार्ता चल रही है।
- आरडी पालीवाल, अपर निदेशक प्रशिक्षण