फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand foundation week 2019 film conclave in mussoorie

फिल्म कानक्लेव 2019: उत्तराखंड में जल्द बनेगी फिल्म सिटी, जगह हुई तय- सीएम त्रिवेंद्र 

Sat, 09 Nov 2019 08:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Nov 2019 08:41 AM IST
सार

  • फिल्म कानक्लेव में बोले सीएम, फिल्म जगत की डायरेक्ट्री भी बनेगी
     

विज्ञापन
uttarakhand foundation week 2019 film conclave in mussoorie
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड राज्य स्थापना सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज मसूरी में फिल्म कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही फिल्म सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जगह लगभग तय कर ली गई है। यह घोषणा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मसूरी में आयोजित हुए फिल्म कानक्लेव में की। उन्होंने कहा कि फिल्म नीति को फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिहाज से और मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में फिल्म, टीवी सीरियल आदि की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार फिल्मकारों व इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के सुझावों को अमल में लाएगी। गत वर्ष इन्वेस्टर्स समिट के समय जो भी सुझाव मिले थे उन्हें समाहित करते हुए राज्य की फि ल्म नीति बनाई गई। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल है। सरकार इसे और आसान कर रही है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के लिए उत्तराखंड सरकार डेढ़ करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का काम कर रही है।
विज्ञापन


कहा कि उत्तराखंड में शकुंतलम फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट कोटद्वार में शुरू हो चुका है। जल्द उत्तराखंड में फिल्म सिटी का भी निर्माण किया जाएगा और उसके लिए जगह भी लगभग तय कर ली गई है। फिल्म डायरेक्ट्री भी जल्द बनाई जाएगी, जिससे फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमएएमआई मुंबई फि ल्म फेस्टिवल की सहायता से उत्तराखंड में भी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन कराया जाएगा। इस मौके पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार लगातार प्रदेश की युवा प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है। स्थानीय कलाकारों को फिल्म उद्योग से जुड़े कार्यों में जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ें।

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने फिल्म कॉन्क्लेव में आए हुए फिल्मी जगत के लोगों का अभिवादन करते हुए कहा की उत्तराखंड सरकार फिल्म जगत से जुड़े लोगों के बीच प्रदेश में फिल्म उद्योग को बढ़ाने के लिए सेतु का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed