फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Foundation day: Aam Aadmi Party Protest in 70 Assembly Area

उत्तराखंड स्थापना दिवस 2021: आप कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में किया प्रदर्शन, कर्नल कोठियाल ने भाजपा-कांग्रेस से मांगे 21 सवालों के जवाब

Tue, 09 Nov 2021 09:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Nov 2021 09:24 PM IST
सार

Uttarakhand Foundation day: आप पार्टी नेता कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि राज्य गठन के 21 साल बाद भी प्रदेश की स्थायी राजधानी नहीं बनी। रामपुर तिराहे मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी श्रीयंत्र टापू गोलीकांड के दोषियों को सजा आज तक नहीं हुई।

विज्ञापन
Uttarakhand Foundation day: Aam Aadmi Party Protest in 70 Assembly Area
कर्नल अजय कोठियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की 21 वीं वर्षगांठ पर राज्य गठन के बाद प्रदेश के लोगों के साथ छल का आरोप लगाते हुए प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। वहीं, आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल ने शहीद स्थल पहुंचकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड बने 21 साल हो गए, लेकिन शहीदों के सपनों का राज्य बनाने में भाजपा-कांग्रेस नाकाम रहे। दोनों पार्टियों ने बारी-बारी से राज्य पर राज किया, लेकिन उत्तराखंड में ऐसे कई सवाल आज भी खड़े हैं। 

विज्ञापन


कोठियाल ने कहा कि राज्य गठन के 21 साल बाद भी प्रदेश की स्थायी राजधानी नहीं बनी। रामपुर तिराहे मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी श्रीयंत्र टापू गोलीकांड के दोषियों को सजा आज तक नहीं हुई। उत्तर प्रदेश के साथ परिसंत्तियों आज तक मुक्त नहीं हुई। राज्य में मजबूत भू-कानून नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं भी बदहाल हैं। राज्य के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल है।
विज्ञापन


युवा पलायन करने को मजबूर हैं। अधिकांश गांवों में सड़क सुविधा नहीं। गांवों में पानी की समस्या बरकरार है। पर्यटन को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बन सकी है। इन तमाम समस्याओं के समाधान को लेकर किसी भी दल ने कोई ठोस  मजबूत पहल नहीं की। आप को मौका मिलने पर इन सभी समस्याओं का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी पहुंचे कर्नल कोठियाल ने कहा, पांच संकल्प पूरे करेंगे
मसूरी पहुंचे कर्नल कोठियाल ने कहा कि वह प्रदेशवासियों के सपने पूरे करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राज्य स्थापना के मौके पर 21 सवाल दोहराते हुए उन्होंने पांच संकल्प भी लिए हैं। इनमें गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी बनाने, मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा), खटीमा, मसूरी, श्रीयंत्र टापू गोलीकांड के दोषियों को सजा सुनिश्चित कराने, सरकारी सेवाओं में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण देने और आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को युद्धस्तर पर 100 दिन के भीतर पूरा करने, उत्तराखंड की सभी परिसंपत्तियों को उत्तरप्रदेश के कब्जे से मुक्त कराने और उत्तराखंड में जनभावनाओं के अनुरूप मजबूत भू-कानून लागू करना शामिल है।

चुनाव नजदीक आए तो पार्टियां ले रहीं केदारनाथ पुनर्निर्माण का श्रेय 
भाजपा और कांग्रेस के केदारनाथ पुनर्निर्माण पर सवाल उठाने पर कोठियाल ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और पार्टियां इसका श्रेय लेना चाह रही हैं। कर्नल कोठियाल ने कहा कि हकीकत ये है 11 हजार फीट की ऊंचाई पर और माइनस 35 डिग्री तापमान तक वो भी विषम परिस्थितियों में तीन साल ग्राउंड जीरो में हमनें और हमारी टीम ने काम किया। बाबा केदारनाथ के आशीर्वाद से मुझे ये मौका मिला जो हमनें कर दिखाया।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण में हमने सीखा कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में युवा शक्ति, पूर्व फौजी, महिला शक्ति ने मिलकर असंभव को संभव बनाया। जिसे राज्य सरकार की निर्माण एजेंसियां नकार चुकी थीं। उत्तराखंड की महिला शक्ति, युवा शक्ति और पूर्व फौजियों की ताकत से हम सब मिलकर उत्तराखंड नवनिर्माण करेंगे। 

आप ने नौ विधानसभा प्रभारियों के नाम किए धोषित

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी और कार्यकारी अध्यक्ष अनंत राम चौहान ने मंगलवार को नौ विधानसभा प्रभारियों के नाम की घोषणा की। अब तक आप प्रदेश में 31 विधानसभा प्रभारियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। 

आप प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राजीव चौधरी और अनंत राम चौहान ने कहा कि प्रदेश में पार्टी का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने गुड्डू लाल को थराली विधानसभा, एडवोकेट सूरत सिंह रौतेला को नरेंद्र नगर विधानसभा, प्रवीन बंसल को विकासनगर, बबीता चंद को गंगोलीहाट, सुरेश चंद्र बिष्ट को सल्ट, राजेश बिष्ट को लोहाघाट, डॉ. भुवन चंद्र आर्य को नैनीताल विधानसभा, समित टिक्कू को हल्द्वानी विधानसभा, डॉ. युनुस चौधरी को जसपुर विधानसभा का प्रभारी बनाने का एलान किया।

आप सहप्रभारी ने कहा कि सरकार आज भी आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण के नाम पर असफल ही साबित हुई है। इस अवस पर प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed