आज 18 फीट का केक काटकर मनेगा राज्य स्थापना का जश्न, कैलाश खेर बिखेरेंगे अपनी आवाज का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से आज राजधानी के परेड ग्राउंड में उत्तराखंड उदय का जश्न मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत 18 फीट का केक काटकर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत करेंगे।
इस मौके पर बॉलीवुड गायक कैलाश खेर, सोनिया आनंद, नेहा खंकरियाल, वसीम खान समेत कई अन्य बॉलीवुड कलाकार दर्शकों से रूबरू होंगे। वहीं, अमर उजाला की ओर से कैलाश खेर समेत कई अन्य विभूतियों को उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।
एक से नौ नवंबर तक अमर उजाला उत्तराखंड उदय महोत्सव आयोजित कर रहा है। पिछले नौ दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में राज्य स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज परेड ग्राउंड पर उत्तराखंड उदय का रंगारंग समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
सीएम ने दी शुभकामनाएं
शाम छह बजे से शुरू होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में कॉमेडियन और एंकर फारूक सिद्दकी भी दर्शकों के बीच अपनी प्रस्तुति का रंग जमाएंगे। कार्यक्रम में कोई भी दर्शक बिना पास के भी शामिल हो सकता है।
इसके लिए अमर उजाला में प्रकाशित हो रहे बॉलीवुड नाइट के विज्ञापन की कटिंग दिखानी होगी। वीआईपी और फैमिली पास वाले परिवारों के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था होगी। अन्य सभी लोग बिना पास के भी कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना के 17 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने सभी ज्ञात-अज्ञात महान राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन, भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी शासन के लिये प्रतिबद्ध है।