Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand former governor banwarilal joshi pass away

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी का निधन, लंबी बीमारी के बाद एम्स में ली अंतिम सांस

Fri, 22 Dec 2017 10:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Dec 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand former governor banwarilal joshi pass away

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल बनवारी लाल जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। वह दिल्ली के उपराज्यपाल भी रहे थे। काफी समय से हृदय में रक्त वाहक वॉल्व में संक्रमण से परेशान जोशी का एम्स में इलाज चल रहा था और यहीं अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


बता दें कि, जोशी उत्तर प्रदेश और मेघालय के राज्यपाल भी रह चुके हैं। जोशी को इसी महीने एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। पिछले तीन हफ्ते से वरिष्ठ डॉक्टर बलराम भार्गव के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1.38 बजे जोशी ने आईसीयू में अंतिम सांस ली। बता दें कि, 29 अक्टूबर 2007 से 5 अगस्त 2009 तक उन्होंने उत्तराखंड के तीसरे राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभाला था।

विज्ञापन
Trending Videos

सीएम-राज्यपाल ने व्यक्त किया शोक

uttarakhand former governor banwarilal joshi pass away

राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने राज्य के पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और इसे अपूर्णनीय क्षति बताया। उन्होंने बताया कि जोशी 29 अक्तूबर वर्ष 2007 से 5 अगस्त वर्ष 2009 तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे थे।

डॉ. पाल ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि स्व. जोशी एक कुशल प्रशासक थे। 1957 में पुलिस सेवा से अपना कैरियर प्रारम्भ करते हुए विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे। वर्ष 1991 में भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजस्थान मानवाधिकार आयोग के सदस्य बने।

डॉ पाल ने बताया कि स्व. जोशी जब जून 2004 से अप्रैल 2007 तक दिल्ली के उप राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे तो दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के तौर पर उनके साथ करीब से काम करने का मौका मिला। स्व. जोशी उत्तराखंड के अलावा मेघालय, उत्तर प्रदेश के भी राज्यपाल रहे। राज्यपाल की ओर से उनके एडीसी ने नई दिल्ली स्थित एम्स में जाकर स्व. जोशी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने उन्हें संविधान का ज्ञाता और मुख्यमंत्री रावत ने सादा जीवन उच्च विचार का प्रतीक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed