फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Former district social welfare officer of Hapur died in Almora jail

उत्तराखंड: अल्मोड़ा जेल में बंद हापुड़ के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी की मौत

Tue, 08 Sep 2020 11:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Sep 2020 11:39 PM IST
सार

  • छात्रवृत्ति घोटाले में दो माह पहले रानीखेत पुलिस ने किया था गिरफ्तार

विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में जुलाई से अल्मोड़ा जेल में बंद हापुड़ (यूपी) के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सक्सेना की मंगलवार सुबह जिला अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।

विज्ञापन


जिला समाज कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा से प्राप्त 14.23 लाख रुपये की छात्रवृत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में रानीखेत थाने में 10 जनवरी को मोनार्ड विश्वविद्यालय हापुड़ व कुछ अन्य बिचौलियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि रानीखेत क्षेत्र के विद्यालयों के बच्चों को मिलाकर कुल 18 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का झांसा दे उनके फर्जी दस्तावेज बना छात्रवृत्ति हड़पी गई थी।
विज्ञापन


इसी मामले में 12 जुलाई को रानीखेत पुलिस ने लखनऊ के अलीगंज के विकासनगर में रहने वाले हापुड़ के पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार सक्सेना और एक बैंक के सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया था। राजेश कुमार सक्सेना तभी से अल्मोड़ा जेल में बंद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को राजेश कुमार कीतबियत खराब हो गई थी और उन्हें जेल में स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। शनिवार को उनका ब्लड प्रेशर काफी नीचे आ गया। इस पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


रात भर अस्पताल में रखने के बाद सुबह तबियत ठीक होने पर वापस जेल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मंगलवार सुबह उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। इस पर उन्हें जेल कर्मी जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचनामे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed