{"_id":"684077e3a6403029d70448c8","slug":"uttarakhand-former-cm-harish-rawat-pahadi-kakdi-party-gave-a-reply-to-the-opponent-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरीश रावत की ककड़ी पार्टी: विरोधियों को दिया जवाब, कहा- मेरा अभियान राजनीतिक नहीं, लूट, झूठ व फूट के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरीश रावत की ककड़ी पार्टी: विरोधियों को दिया जवाब, कहा- मेरा अभियान राजनीतिक नहीं, लूट, झूठ व फूट के खिलाफ
Wed, 04 Jun 2025 10:20 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 04 Jun 2025 10:20 PM IST
सार
हरीश रावत ने कहा कि राजनीतिक से संन्यास लेने के लिए भाजपा नेताओं के सलाह की जरूरत नहीं है। जिस दिन पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी कहेंगे, उसी दिन राजनीति से संन्यास लूंगा।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने अंदाज में पहाड़ी ककड़ी पार्टी से विरोधियों को करारा जवाब दिया। कहा, मेरा कोई भी अभियान राजनीतिक नहीं है, यह लूट, झूठ व फूट के खिलाफ है। राजनीतिक से संन्यास लेने के लिए भाजपा नेताओं के सलाह की जरूरत नहीं है। जिस दिन पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी कहेंगे, उसी दिन राजनीति से संन्यास लूंगा।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों में न्याय यात्रा से लौटने के बाद बुधवार को हरीश रावत ने अपने आवास पर पहाड़ी ककड़ी पार्टी दी। आदि कैलाश से यात्रा के दौरान पिथौरागढ़ जिले दूरस्थ गांव के लोगों ने यह ककड़ी हरीश रावत को दी थी। पहाड़ी ककड़ी पार्टी से उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को उत्पादों को प्रचारित किया।
विज्ञापन
Dehradun: हरिद्वार में जमीन घोटाले पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाए सवाल, कहा- सीबीआई जांच कराए सरकार
विज्ञापन
साथ ही विरोधियों को अपने अंदाज में जवाब दिया। हरीश रावत ने कहा, मैं जो भी अभियान चलाता हूं, वह व्यक्तिगत है। इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। काफल व पहाड़ी ककड़ी हमारी जड़ें हैं। इन्हें बढ़ावा देने के लिए हमेशा आगे रहता हूं और आने वाले समय में रहूंगा। जिन लोगों को इस पर कोई आपत्ति है, उनसे क्षमा मांगता हूं।