फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Former Chief Minister Bhagat Singh Koshyari becomes Governor of Maharashtra

उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने महाराष्ट्र के नए राज्यपाल

Mon, 02 Sep 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Sep 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Former Chief Minister Bhagat Singh Koshyari becomes Governor of Maharashtra
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने से मना कर दिया था। तब भी माना जा रहा था कि आने वाले समय में पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। 
विज्ञापन

2001 में सीएम बने थे कोश्यारी

कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित चेताबागड़ गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की और उसके बाद उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेज साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की।

बता दें कि नवंबर 2000 में उत्तराखंड को देश का 27 वां राज्य बनाया गया। उस समय पहले मुख्यमंत्री रहे नित्यानंद स्वामी की सरकार में कोश्यारी को ऊर्जा मंत्री बनाया गया था।

इसके बाद अक्टूबर 2001 में भाजपा आलाकमान ने कोश्यारी को स्वामी के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी। कोश्यारी केवल पांच महीने ही मुख्यमंत्री रहे। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित कर कांग्रेस सत्ता में आ गई।

उसके बाद 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे। वर्ष 2008 से 2014 तक वे उत्तराखंड से राज्यससभा के सदस्य चुने गए थे। भगत सिंह कोश्यारी आरएसएस के काफी नजदीकी रहे हैं। 

निवेशकों के लिए उत्तराखंड की दूरी पाटने का काम करेंगे कोश्यारी 

महाराष्ट्र के राज्यपाल पद पर मनोनयन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी रविवार को दून डिफेंस कालोनी स्थित अपने आवास पहुंचे। कोश्यारी ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक रूप से सशक्त राज्यों में महाराष्ट्र नंबर एक स्थान है। मेरी कोशिश रहेगी कि महाराष्ट्र की आर्थिक मजबूती का फायदा उत्तराखंड को पहुंचा पाऊं। वहां के बड़े निवेशकों को उत्तराखंड लाने की कोशिश रहेगी। इससे दोनों राज्य के परस्पर संबंध और बेहतर होंगे।  

पूर्व सीएम कोश्यारी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वे शिखर से सागर की ओर जा रहे हैं। महाराष्ट्र हर दृष्टि से समृद्ध प्रदेश है। वहां की संस्कृति और साहित्य को समझने और पढ़ने का अवसर मिलेगा। बहुत कुछ सीखने का अवसर मेरा पास रहेगा। मेरा यह सर्वोच्च प्रयास होगा कि महाराष्ट्र की आर्थिक उन्नति का लाभ किस तरह से उत्तराखंड को मिले। वहां के लोग केदारनाथ और बदरीनाथ धाम आते हैं। वे भली भांति उत्तराखंड को समझते हैं।

बस जरूरत है कि दोनों राज्यों के संबंध और मजबूत हों, जिससे उत्तराखंड को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि शपथ लेने के लिए वे जल्द महाराष्ट्र रवाना होंगे। इससे पहले कोश्यारी अपने आवास पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचा। कोश्यारी के गाड़ी से उतरते ही भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।

उनको बधाई देने वालों में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, गणेश जोशी और विजय सिंह पंवार शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दूरभाष पर उनसे बात कर बधाई दी। देर शाम तक उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और जमकर आतिशबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed